
'10 साल तक नहीं मिली सफलता तो ब्रेक लेने में कोई हर्ज नहीं', राहुल गांधी को प्रशांत किशोर की सलाह
AajTak
प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को ब्रेक लेने की सलाह दे डाली है. उन्होंने एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा है कि अगर इस बार लोकसभा चुनाव में सबसे पुरानी पार्टी (कांग्रेस) का प्रदर्शन निराशाजनक रहता है तो राहुल गांधी को अलग हटकर ब्रेक ले लेना चाहिए.
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) ने कांग्रेस नेता और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को ब्रेक लेने की सलाह दे दी है. पीके ने कहा है कि अगर इस बार लोकसभा चुनाव में सबसे पुरानी पार्टी (कांग्रेस) का प्रदर्शन निराशाजनक रहता है तो राहुल गांधी को अलग हटकर ब्रेक ले लेना चाहिए.
न्यूज़ एजेंसी PTI से प्रशांत किशोर ने कहा,'राहुल गांधी पिछले 10 सालों से कांग्रेस को असफल तरीके से चला रहे हैं. इसके बाद भी वह अलग हटने और किसी दूसरे को पार्टी की कमान सौंपने के लिए तैयार नहीं हैं. जब पिछले 10 साल से एक ही काम बिना किसी सफलता के कर रहे हैं तो ब्रेक लेने में कोई हर्ज नहीं है. आपको इसे किसी और को 5 साल के लिए करने देना चाहिए.'
'...तब ही की जा सकती है मदद'
पीके ने कहा,'दुनियाभर के अच्छे नेताओं में एक अच्छा गुण ये भी है कि वे कमियों को स्वीकार करते हैं और सक्रिय रूप से उन्हें दूर करने की कोशिश भी करते हैं. लेकिन राहुल गांधी को ऐसा लगता है कि उन्हें सब पता है. सच यह है कि अगर आपको नहीं लगता की मदद की जरूरत है तो कोई भी आपकी मदद नहीं कर सकता. राहुल को लगता है कि उन्हें किसी ऐसे शख्स की जरूरत है, जो उस काम का क्रियान्वयन करे, जो उन्हें सही लगता है. लेकिन यह संभव नहीं है.'
राहुल के बयान का किया जिक्र
PK ने 2019 के चुनावों में पार्टी की हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के पद से राहुल के इस्तीफे का जिक्र करते हुए कहा,'राहुल गांधी ने तब कहा था कि वह पीछे हट जाएंगे और किसी और को कार्यभार संभालने देंगे. हालांकि, व्यवहारिक तौर पर उन्होंने अपने शब्दों के विपरीत काम किया है.'

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






