
10 साल की लड़की का कमाल, एक महीने में कमाए 1 करोड़ रुपये!
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी की रहने वाली एक 10 साल की बच्ची का खुद का एक खिलौनों का बिजनेस है. पिछले ही महीने उसने इस बिजनेस से एक करोड़ 4 लाख से भी ज्यादा रुपये की कमाई की है. वह इतना पैसा कमा लेती है कि आराम से 15 साल की उम्र में भी रिटायरमेंट ले सकती है.
एक 10 साल की लड़की अपने खिलौनों के व्यापार से इतना कमा लेती है कि वह आराम से 15 साल की उम्र में भी रिटायरमेंट ले सकती है. पिक्सी कर्टिस नामक इस लड़की की बिजनेस शुरू करने में उसकी मां रॉक्सी ने काफी सहायता की है. हैरत की बात तो ये है कि पिछले एक महीने में ही पिक्सी ने एक करोड़ 4 लाख से भी ज्यादा रुपये कमा लिए हैं.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












