
10 साल का एक्शन, 6,312 PMLA केस और 120 आरोपियों को सजा... ये है ED की कार्रवाई का पूरा हिसाब
AajTak
2014 से 2025 के बीच ED ने 6,312 PMLA केस दर्ज किए, 1,805 प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट फाइल कीं और 120 आरोपियों को सजा दिलाई. साल 2019 के बाद 93 क्लोजर रिपोर्ट दर्ज हुईं. पढ़ें संसद में पेश की गई पूरी रिपोर्ट पर आधारित पूरी कहानी.
Money Laundering India Report: लोकसभा में पेश किए गए नवीनतम सरकारी आंकड़ों ने देश में मनी-लॉन्ड्रिंग के खिलाफ चल रही कार्रवाई की व्यापक तस्वीर सामने रखी है. फाइनेंस राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि 1 जून 2014 से 31 अक्टूबर 2025 के बीच एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने कुल 6,312 PMLA केस दर्ज किए. यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि पिछले एक दशक में मनी-लॉन्ड्रिंग के मामलों में कितनी तेजी से वृद्धि हुई है और एजेंसी ने किस तरह ऐसे अपराधों पर शिकंजा कसा है.
ED की जांच का विस्तृत ब्रेकअप सरकारी डेटा के अनुसार, इन 6,312 केसों की जांच के दौरान ED ने 1,805 प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट और 568 सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट फाइल कीं. इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए स्पेशल PMLA कोर्ट्स ने कुल 120 आरोपियों को दोषी ठहराया. यह संख्या 2014-15 और 2015-16 में शून्य होने के बाद लगातार बढ़ी है, जिससे स्पष्ट है कि मनी-लॉन्ड्रिंग मामलों की प्रॉसिक्यूशन में तेजी आई है.
सजा के आंकड़ों में लगातार इजाफा पिछले छह वर्षों में ED की कार्रवाई और कोर्ट की सुनवाई में तेजी के साफ संकेत मिलते हैं. 2022-23 में 24 सजा, 2023-24 में 19 सजा, इसके बाद 2024-25 में 38 सजा, जो किसी एक वर्ष में अब तक की सबसे ऊंची संख्या है. वहीं अप्रैल से अक्टूबर 2025 के बीच 15 और आरोपियों को सजा सुनाई गई. यह ट्रेंड बताता है कि वित्तीय अपराधों पर सख्ती लगातार बढ़ रही है.
केस रजिस्ट्रेशन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी साल 2019 में PMLA कानून में बदलाव के बाद ED की जांच कार्रवाई में अभूतपूर्व तेजी देखी गई. रिपोर्ट के अनुसार, 2020-21 में 996 केस, 2021-22 में 1,116 केस, और 2022-23 में 953 केस दर्ज किए गए. अधिकारियों का कहना है कि केसों की इस बढ़ोतरी का कारण है PMLA के प्रावधानों को मजबूत करना और वित्तीय अपराधों पर बढ़ती निगरानी.
क्लोजर रिपोर्ट दायर करने की नई कानूनी बाध्यता सरकार ने बताया कि 1 अगस्त 2019 को PMLA के सेक्शन 44(1)(b) में संशोधन किया गया, जिसके बाद ED के लिए यह आवश्यक हो गया कि अगर किसी केस में मनी-लॉन्ड्रिंग का अपराध नहीं बनता है, तो उसे कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करनी होगी. इसी बदलाव के चलते 1 अगस्त 2019 से अक्टूबर 2025 तक ED ने 93 क्लोजर रिपोर्ट दायर की हैं.
किन वजहों से बंद किए गए ये 93 केस सरकारी जवाब के मुताबिक, 93 क्लोजर रिपोर्ट तीन प्रमुख कारणों से फाइल हुईं. पहला, जिस प्रेडिकेट अपराध पर मनी-लॉन्ड्रिंग केस आधारित था, उसे इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी ने बंद कर दिया. दूसरा, कोर्ट ने माना कि कोई प्रेडिकेट अपराध हुआ ही नहीं. तीसरा, कुछ मामलों में प्रेडिकेट केस ही क्वैश कर दिए गए. इस तरह ED ने पूर्ण कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए इन्हें बंद किया.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






