
'10 लाख मौतें, 10 करोड़ केस...', चीन में और तबाही मचाएगा Corona, डरा रही एक्सपर्ट की ये चेतावनी
AajTak
Covid 19 in India and world: दुनिया भर में कोविड-19 के नए मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है. चीन की स्थिति काफी बिगड़ रही है. वहां जो केस सामने आ रहे हैं उनकी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं. चीन में कोरोना के बढ़ते केस पर एक्सपर्ट ने क्या चेतावनी दी है? इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Covid-19 cases in china: चीन में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं. कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते केसों ने फिर से दुनिया को संकट में डाल दिया है और चिंताएं बढ़ा दी हैं. चीन के साथ ही जापान, अर्जेंटीना, जापान, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और ब्राजील जैसे देशों में भी केस बढ़ने लगे हैं.
हाल ही में चीन में बढ़ते हुए कोरोना के मामलों के लिए एक्सपर्ट ने डरावने वाले आंकड़े बताए हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि चीन में आने वाले समय में एक हफ्ते में 3.7 करोड़ लोग संक्रमित हो सकते हैं. वहीं करोड़ों लोगों को कोरोना पॉजिटिव और लाखों लोगों की मौत की भी आशंका जताई जा रही है.क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स? न्यूज एजेंसी के मुताबिक, चीन में कोरोना संक्रमण में हालिया वृद्धि के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञ चीन में लगभग 10 करोड़ कोविड मामलों और 10 लाख मौतों की आशंका जता रहे हैं. दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पल्मोनरी मेडिसिन के एचओडी डॉ. नीरज कुमार गुप्ता (Dr. Neeraj Kumar Gupta) के मुताबिक, "गणितीय गणना के आधार पर, हम चीन में 10 करोड़ के करीब कोविड मामले, 50 लाख लोग हॉस्पिटल में एडमिट और 10 लाख लोगों की मौत की आशंका जता रहे हैं जो एक बड़ी संख्या है. चीन अभी उसी स्थिति में है जैसा भारत पहले था लेकिन भारत अब वायरस से लड़ने में मजबूत स्थिति में है. चीन के लोगों की इम्यूनिटी वहां की सख्त लॉकडाउन नीतियों के कारण काफी कम है."
डॉ. गुप्ता ने न्यूज एजेंसी को बताया, "हमने पहली लहर का सामना किया था. इसके बाद डेल्टा वैरिएंट का किया जो काफी खतरनाक था और फिर ओमिक्रॉन वैरिएंट का भी सामना किया जो गंभीर नहीं थी लेकिन काफी तेजी से फैल रही थी."
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार, नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल की उपस्थिति में सार्वजनिक स्वास्थ्य की समीक्षा करने के लिए चीन, जापान, ब्राजील और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे कुछ देशों में मामलों में हालिया उछाल के मद्देनजर बैठक आयोजित की गई थी. बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के मुताबिक, विश्व स्तर पर बढ़ते कोविड मामलों पर ध्यान दिया जा रहा है और केंद्र-राज्यों को मिलकर सहयोग की भावना से काम करने की जरूरत है जैसा कि हमने पिछले कोरोना काल में किया था. उन्होंने देश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए 2 को राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों, प्रधान सचिवों, अतिरिक्त मुख्य सचिवों और सूचना आयुक्तों के साथ एक वर्चुअल बैठक की थी. बैठक में देश को सतर्क रहने और कोविड मैनेजमेंट के लिए पूरी तरह से तैयार रहने की बात कही थी.
'भारत में डरने की जरूरत नहीं' अपोलो हॉस्पिटल की एमडी डॉ. संगीता रेड्डी (Dr. Sangita Reddy) के मुताबिक, "भारत में कोविड वैक्सीनेशन अभियान और इफेक्टिव वैक्सीन को देखते हुए चीन में कोविड-19 के बढ़ने मामलों से बहुत ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है. हमें चीन से आने वाली फ्लाइट्स के संबंध में नीतियों पर तुरंत काम करना चाहिए. चीन में फैला वर्तमान COVID न केवल चीन के लिए एक दुखद त्रासदी है, बल्कि वैश्विक आबादी को भी बड़े जोखिम में डाल सकता है.
ये लक्षण आ रहे नजर

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






