
10 लाख इनाम, 35 साल से फरार और ISI लिंक... रुबैया सईद की किडनैपिंग और शफात शांगलू की गिरफ्तारी की कहानी
AajTak
साल 1989 में तत्कालीन गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद के अपहरण ने देश की सियासत और सुरक्षा एजेंसियों को हिला दिया था. तीन दशक से ज्यादा वक्त बाद अब CBI ने इसी किडनैपिंग केस के एक 'गुमशुदा' किरदार को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है, जिस पर 10 लाख रुपए का इनाम था.
जम्मू-कश्मीर के रुबैया सईद किडनैपिंग केस में 35 साल बाद एक बड़ा एक्शन हुआ है. सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी CBI ने 1989 के इस हाई प्रोफाइल अपहरण कांड में वॉन्टेड चल रहे एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शफात अहमद शांगलू नाम के इस शख्स पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था. उस पर आरोप है कि वह बैन आतंकी संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट यानी JKLF की साजिश का हिस्सा था.
एक अधिकारी मुताबिक, शफात शांगलू JKLF चीफ यासीन मलिक का करीबी माना जाता है. जांच एजेंसी ने कहा कि रुबैया सईद की किडनैपिंग से जुड़े इस 35 साल पुराने केस में वह लंबे समय से वॉन्टेड था. अब उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे जम्मू के TADA कोर्ट में पेश किया जाएगा. उस पर साल 1989 में रणबीर पीनल कोड और TADA एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था.
उसके साथ यासीन मलिक भी अहम आरोप है. वो JKLF के भीतर एक तरह से ऑफिसर लेवल पर काम कर रहा था और ऑर्गनाइजेशन के फाइनेंस को हैंडल करता था. यही रोल उसे सिर्फ साजिश में शामिल नहीं बल्कि बेहद अहम खिलाड़ी बनाता है. CBI ने J-K पुलिस के साथ मिलकर श्रीनगर के निशात इलाके में एक संयुक्त ऑपरेशन में शफात अहमद शांगलू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. साल 1990 में CBI ने केस हाथ में लिया था.
रुबैया सईद किडनैपिंग केस में JKLF चीफ यासीन मलिक ट्रायल फेस कर रहा है. वो इस वक्त टेरर फाइनेंसिंग केस में दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहा है. कोर्ट की सुनवाई में वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लेता है, क्योंकि गृह मंत्रालय के एक ऑर्डर की वजह से उसकी फिजिकल मूवमेंट और प्रोडक्शन पर रोक लगी हुई है. इस केस में रुबैया सईद खुद सरकारी गवाह बनी हुई हैं, जो कि अब तमिलनाडु में रह रहीं हैं.
रुबैया को CBI ने बतौर प्रोसीक्यूशन विटनेस लिस्ट किया है. कोर्ट कार्यवाही के दौरान उन्होंने यासीन मलिक के साथ-साथ चार और आरोपियों की पहचान इस किडनैपिंग में शामिल के तौर पर की थी. यही पहचान अब ट्रायल में एक महत्वपूर्ण सबूत की तरह इस्तेमाल हो रही है. यह वही किडनैपिंग है, जिसने 1989 में देश की सियासत को हिला कर रख दिया था. 8 दिसंबर 1989 को श्रीनगर के लाल देद हॉस्पिटल से रुबैया को किडनैप कर लिया गया था.
रुबैया सईद के पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद उस वक्त केंद्र सरकार में गृह मंत्री थे. पांच दिन तक चले इस हाई टेंशन ड्रामे के बाद उन्हें तब रिहा किया गया, जब केंद्र में BJP के सपोर्ट वाली वी.पी. सिंह सरकार ने बदले में पांच आतंकवादियों को छोड़ने का फैसला किया. यासीन मलिक के खिलाफ यह अकेला मामला नहीं है. CBI ने घाटी में आतंकवाद के शुरुआती दौर के कई केसों में मलिक की भूमिका को लेकर अपनी पैरवी तेज कर रखी है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






