
10 फीसदी उछाल... बिहार में मतदान के टूटे सारे रिकॉर्ड, ऐतिहासिक वोटिंग पैटर्न का मैसेज क्या है?
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार वोटिंग के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं, इतना ही नहीं पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया है. बिहार में इस वोटिंग पैटर्न के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं, क्योंकि 2020 की तुलना में इस बार 10 फीसदी ज्यादा मतदान हुए हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो चुकी है. पहले चरण से ज्यादा उत्साह मतदाताओं में दूसरे चरण में नजर आया है. मंगलवार को 122 सीटों पर 68.74 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि पहले फेज की 121 सीटों पर 6 नवंबर को 65.08 फीसदी मतदान रहा था. इस तरह दोनों चरणों को मिलाकर इस बार कुल 66.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसके साथ बिहार में वोटिंग के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं.
चुनाव आयोग के मुताबिक बिहार के दूसरे चरण की 122 सीटों पर 68.74 फीसदी मतदान रहा है, जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर 58.8 फीसदी मतदान रहा था. इस लिहाज से करीब 10 फीसदी ज्यादा वोटिंग हुई है. इन 122 सीटों पर 2015 के चुनाव में 58.3 फीसदी तो 2010 में 53.8 फीसदी वोटिंग रही थी.
वहीं, बिहार की कुल 243 सीटों पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 57.29 फीसदी मतदान रहा था, जबकि 2025 में कुल 66.91 फीसदी वोटिंग रही. आजादी के बाद पहली बार इतना मतदान बिहार में हुआ है. 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार 9.6 प्रतिशत मतदान ज्यादा हुआ है. यही नहीं, पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा वोटिंग की है.
बिहार में टूट गए सारे वोटिंग रिकॉर्ड
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









