
1 जून को मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर INDIA ब्लॉक की बैठक, ममता और स्टालिन नही होंगे शामिल
AajTak
INDIA BLOC 1 जून को दोपहर 3 बजे बैठक करने वाला है. ये बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर होगी. बैठक में ममता बनर्जी और एम के स्टालिन शामिल नहीं होंगे.
INDIA BLOC 1 जून को दोपहर 3 बजे बैठक करने वाला है. ये बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर होगी. बैठक में ममता बनर्जी और एम के स्टालिन शामिल नहीं होंगे. हालांकि, टीआर बालू डीएमके की ओर से शामिल होंगे. टीएमसी से किसी के भी बैठक में शामिल होने की संभावना नहीं है. INDIA BLOC की बैठक में चंपई सोरेन, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, सीताराम येचुरी, तेजस्वी यादव और इंडिया ब्लॉक के अन्य नेता शामिल होंगे.
1 जून को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 1 जून को लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान होना है. लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून को घोषित होंगे, उसके 3 दिन पहले इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. इंडिया ब्लॉक की यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने से एक दिन पहले बुलाई गई है. बता दें कि केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत मिली है. सूत्रों ने आजतक को बताया कि यह बैठक लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए उसके भविष्य के कदमों की समीक्षा और चर्चा के लिए बुलाई गई है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव और अन्य सहित विपक्षी गठबंधन में शामिल सभी दलों के प्रमुखों को बैठक में आमंत्रित किया गया है.
ममता के शामिल न होने की क्या है वजह? सूत्रों के मुताबिक TMC ने बताया है कि मीटिंग वाले दिन ही लोकसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण का मतदान है, जिसको देखते हुए पार्टी के प्रमुख नेता व्यस्त रहेंगे. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक जून की दोपहर को इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है. टीएमसी के सूत्रों ने कहा कि बैठक वाले दिन पश्चिम बंगाल में 9 सीट पर मतदान होगा, जिनमें कोलकाता की 2 सीट (कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर) शामिल हैं, जो पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






