
पंजाब में कल से खुलेंगे सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी, इन दिशा-निर्देशों का पालन जरूरी
AajTak
पंजाब में सरकारी और प्राइवेट यूनिवर्सिटीज सहित सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त सभी कॉलेजों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के आधार पर 21 जनवरी 2021 से पूरी तरह खोलने का फैसला किया गया है.
All Colleges including Universities reopen in Punjab: पंजाब सरकार ने कॉलेज और विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने का फैसला किया है. राज्य सरकार के मुताबिक पंजाब में सरकारी और प्राइवेट यूनिवर्सिटीज सहित सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त सभी कॉलेजों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के आधार पर 21 जनवरी 2021 से पूरी तरह खोलने का फैसला किया गया है. #PunjabGovernment has decided to reopen all the government, aided and non-aided colleges including all the government and private universities from January 21.https://t.co/ugIxhYAynC इस संबंध में पंजाब उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से सभी कॉलेजों, सरकारी और गैर सरकारी यूनिवर्सिटियों को निशा-निर्देशों से संबंधित पत्र जारी किया गया है. दिशा-निर्देशों के अनुसार, शैक्षणिक संस्थान ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों में कक्षाओं का संचालन करेंगे. छात्रों को उनकी इच्छा के अनुसार कक्षा में उपस्थित होने की छूट दी जाएगी. हालांकि, सेमेस्टर/वार्षिक परीक्षा सिर्फ ऑफलाइन मोड में ही आयोजित होंगी. देखें: आजतक LIVE TV
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









