
टीम इंडिया की जीत पर Google भी मना रहा जश्न, कर रहा है 'वर्चुअल आतिशबाजी'
AajTak
ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में भारतीय क्रिकेट टीम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, उसका जश्न गूगल भी मना रहा है. जैसे ही आप गूगल सर्च पर जाकर इंडिया नेशनल क्रिकेट टीम लिखेंगे, आपको वर्चुअल आतिशबाजी दिखाई देगी.
ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, उसका जश्न गूगल भी मना रहा है. जैसे ही आप गूगल सर्च पर जाकर इंडिया नेशनल क्रिकेट टीम (India national cricket team) लिखेंगे, आपको वर्चुअल आतिशबाजी दिखाई देगी. टेक दिग्गज ने ये कदम बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को मिली जीत की खुशी में उठाया है. दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम ने इस जीत के साथ ही इतिहास रच दिया है. ब्रिस्बेन में खेले गए चौथे टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से धूल चटाते हुए टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती है. Still celebrating India's win? Us too ✨ Search for “India National Cricket Team” for a surprise 🏏 ब्रिस्बेन में 33 साल से ऑस्ट्रेलिया कभी नहीं हारा था, लेकिन टीम इंडिया ने इसे भी मुमकिन कर दिखाया. इस मौके का जश्न लोगों ने फेसबुक और ट्विटर पर भी खूब मनाया. बुधवार को एक ट्वीट कर गूगल ने 'India national cricket team' सर्च क्वेरी पर वर्चुअल फायरवर्क्स के आने की जानकारी दी.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









