
कोरोना को लेकर पहली बार स्टिंग ऑपरेशन, चीनी डॉक्टरों ने माना- वायरस पर दुनिया से झूठ कहा
AajTak
साल 2020 में कोरोना वायरस महामारी के कहर के चलते दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाएं चरमराई हैं. वहीं इस मामले में चीन लगातार कहता रहा है कि उन्होंने इस वायरस को लेकर लगातार महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई हैं. हालांकि एक नई डॉक्यूमेंट्री में काफी ऐसी जानकारियां सामने आ रही हैं जिससे साफ होता है कि चीन कोरोना को लेकर दुनिया से झूठ बोलता आया है.
साल 2020 में कोरोना वायरस महामारी के कहर के चलते दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाएं चरमराई हैं. वहीं इस मामले में चीन लगातार कहता रहा है कि उन्होंने इस वायरस को लेकर लगातार महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई हैं. हालांकि एक नई डॉक्यूमेंट्री में काफी ऐसी जानकारियां सामने आ रही हैं जिससे साफ होता है कि चीन कोरोना को लेकर दुनिया से झूठ बोलता आया है. आईटीवी की डॉक्यूमेंट्री Outbreak: Virus that shook the world में वुहान के कुछ मेडिकल प्रोफेशनल्स को देखा जा सकता है. इन लोगों के स्टिंग ऑपरेशन किए जा रहे हैं और वे साफ कहते हैं कि उन्हें ये पता था कि ये वायरस कितना खतरनाक हो सकता है लेकिन उन्हें इस बारे में झूठ बोलने को कहा गया. इस डॉक्यूमेंट्री के एक हिस्से में एक हेल्थ प्रोफेशनल कहता है कि दिसंबर 2019 के अंत में मेरा एक रिश्तेदार इस वायरस के चलते मर गया था. उसके साथ जो लोग रह रहे थे वे भी इस वायरस से संक्रमित हो गए थे. तो हमें पता था कि ये वायरस काफी खतरनाक है. इसके अलावा इन लोगों को ये भी पता था कि ये वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में फैल सकता है. एक मेडिकल प्रोफेशनल के बयान के मुताबिक, 'हमें पता था कि ये वायरस इंसानों से इंसानों में ट्रांसमिट हो सकता है लेकिन जब हम अस्पताल की मीटिंग अटेंड कर रहे थे तो हमें कहा गया था कि हमें इस बारे में कोई बात नहीं करनी है. प्रांत के लीडर्स ने अस्पताल को कहा था कि वे किसी को इस बारे में सच्चाई ना बताएं. अस्पताल का कुछ स्टाफ चाहता था कि इस डेडली वायरस के चलते लोगों को सचेत करना चाहिए और नए साल का जश्न नहीं मनाना चाहिए लेकिन चीन का प्रशासन धूमधाम से नए साल का जश्न मनाना चाहता था.'
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









