
इस बैंक के क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने पर नहीं लगेगा ब्याज, 48 दिन तक रिटर्न का मौका
AajTak
क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने पर बैंक ग्राहकों पर भारी भरकम चार्ज करता है. लेकिन अब IDFC बैंक ने क्रेडिट कार्ड धारकों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है.
क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने पर बैंक ग्राहकों पर भारी भरकम चार्ज करता है. लेकिन अब IDFC बैंक ने क्रेडिट कार्ड धारकों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है. यह निजी बैंक एक साथ 5 तरह के क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने जा रहा है. (Photo: File) इस बैंक ने अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड पर बिना कोई ब्याज लिए इंट्रस्ट फ्री कैश की सुविधा देने का ऐलान किया है. IDFC First Bank अपने क्रेडिट कार्ड धारकों को 48 दिनों के लिए इंट्रस्ट फ्री कैश एडवांस की सुविधा दे रहा है. (Photo: File) दरअसल, दूसरे बैंक क्रेडिट कार्ड से नकदी निकासी पर काफी ब्याज वसूलता है. आमतौर पर हर ट्रांजैक्शन पर बैंक 250 से 450 रुपये चार्ज करते हैं. अगर ब्याज की बात करें तो मंथली 2.5% से 3.5% वसूला जाता है. लेकिन IDFC फर्स्ट बैंक ने किसी तरह का ब्याज नहीं वसूलने का फैसला किया है. केवल हर कैश ट्रांजैक्शन पर 250 रुपये वसूले जाएंगे. (Photo: File)
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









