
Super Food: हेल्दी और फिट रहने के लिए रोज खाएं ये 5 सुपरफूड, सस्ते और सेहतमंद
AajTak
'हेल्दी लिविंग विद शरण' के साथ बतौर लाइफस्टाइल एंड न्यूट्रिशियन कंसल्टेंट काम कर रहीं शालू निझावन कहती हैं कि लोगों को रोजाना पांच सुपरफूड खाने चाहिए. इस विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने कुछ ऐसे सुपरफूड के नाम गिनाए जो बाजार में सस्ते दाम पर बड़ी आसान से मिल जाते हैं.
आजकल हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को डाइट में सुपरफूड खाने की सलाह देते हैं, लेकिन सुपरफूड का नाम सुनते ही लोगों के मन में महंगी या मुश्किल से मिलने वाली चीजें पहले आती हैं. 'हेल्दी लिविंग विद शरण' के साथ बतौर लाइफस्टाइल एंड न्यूट्रिशियन कंसल्टेंट काम कर रहीं शालू निझावन ने लोगों को रोजाना पांच सुपरफूड खाने की सलाह दी है. हमारे फिट तक चैनल के माध्यम से इस विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने कुछ ऐसे सुपरफूड के नाम गिनाए जो बाजार में सस्ते दाम पर बड़ी आसान से मिल जाते हैं. शालू निझावन के मुताबिक, सिर्फ महंगे या मुश्किल से मिलने वाले फल-सब्जियों को सुपरफूड मान लेना सही नहीं है. किसी भी चीज को सुपरफूड कहने से पहले उसकी न्यूट्रिशियन वेल्यू को जरूर जांच लें. हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि तिल, तुलसी, मेथी, पुदीना, धनिया, गोभी, गाजर या मूली के पत्ते भी हमारे लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं. दूसरा, फाइबर और इंस्टैंट एनर्जी देने वाला कोई भी फल हमारे लिए सुपरफूड है. फ्रेश ऑर्गेनिक वेजिटेबल्स हमारे तीसरे सुपरफूड होते हैं. हमें अलग-अलग प्रकार और रंग के फल-सब्जियां खाना चाहिए. इनके हर रंग में अलग तरह के फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो कि हमारी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करते हैं. सीड्स यानी बीज हमारे चौथे सुपरफूड होते हैं. हमें अपनी डेली डाइट में हेल्दी फैट और फाइबर से भरपूर सीड्स जरूर शामिल करने चाहिए.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









