
अर्थव्यवस्था के अंधेरे में रोशनी देता राजस्थान
AajTak
शुरुआती छह महीनों में आर्थिक मोर्चे पर निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद तीसरी तिमाही में राजस्थान ने कर और राजस्व के आंकड़ों में उल्लेखनीय सुधार किया है.
पिछले कुछ समय से राजस्थान सरकार ने कथित तौर पर जीएसटी और अन्य करों की चोरी की जांच के लिए अभियान शुरू किए हैं. इसके नतीजे कर संग्रह के आंकड़ों में दिखाई देने लगे हैं- हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान उन बड़े राज्यों में ओडिशा के बाद दूसरे स्थान पर है जहां जीएसटी संग्रह में सुधार हुआ है. राजस्थान में दिसंबर 2019 के मुकाबले दिसंबर 2020 में इसमें काफी बढ़ोतरी दिखी है. राज्य में जीएसटी अनुपालन भी 84 प्रतिशत दर्ज किया गया है जो कि 78 प्रतिशत के राष्ट्रीय औसत से बहुत आगे है. इसके पीछे की वजह राज्य सरकार के फर्जी इनवाइस और टैक्स चोरी के खिलाफ अभियान के साथ कोरोना पाबंदियों से उद्योगों को सही वक्त पर मुक्त करना भी शामिल है. राज्य का टैक्स और नॉन टैक्स रेवेन्यू भी पिछले तीन महीनों के दौरान पिछले साल के इसी कालखंड के मुकाबले बेहतर रहा है. यह अक्तूबर 2019 के 4,758 करोड़ रु. के मुकाबले अक्तूबर 2020 में 5,797 करोड़ रु. रहा, इसी तरह नवंबर 2019 के 5,402 करोड़ रु. के मुकाबले नवंबर 2020 में 5,829 करोड़ रु. और दिसंबर 2019 के 5,033 करोड़ रु. के मुकाबले दिसंबर 2020 में 6,087 करोड़ रु. रहा. दिसंबर 2020 में पहली बार मासिक कलेक्शन 2019 के इसी महीने के हर पहलू के लिहाज से बेहतर रहा- जिसमें सेल्स टैक्स, वैट, जीएसटी, स्टेज एक्साइज, स्टॉम्प ऐंड रजिस्ट्रेशन, वाहनों पर कर और खनन से हासिल राजस्व शामिल है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









