इस राज्य में फरवरी में खुलेंगे स्कूल, छठी से लेकर 11वीं तक की लगेंगी कक्षाएं
AajTak
उत्तराखंड में अब कक्षा 6 से 11 तक के सभी छात्र छात्राओं के लिए फरवरी से स्कूल खुल जाएंगे. इसे लेकर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए जल्द प्रस्ताव कैबिनेट को भेजने के निर्देश दिए हैं.
उत्तराखंड में पिछले साल मार्च से कोविड के दौरान बंद हुए स्कूल अब अगले माह यानी फरवरी में खुलेंगे. राज्य के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए जल्द प्रस्ताव कैबिनेट को भेजने के निर्देश दिए हैं. आपको बता दें कि दसवीं और बारहवीं की क्लासेज बोर्ड परीक्षाओं के चलते पहले ही शुरू कर दी गई थीं. लेकिन इन सभी को छोड़ बाकी क्लास बंद थी, पर अब लगभग छोटी क्लास को छोड़कर सभी क्लासों को खोलने के लिये सरकार तैयारी कर रही है. इसके तहत उत्तराखंड में अब कक्षा 6 से 11 तक के सभी छात्र छात्राओं के लिए फरवरी से स्कूल खुल जाएंगे. इसे लेकर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए जल्द प्रस्ताव कैबिनेट को भेजने के निर्देश दिए हैं.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









