
पूरे दिन घर में रहने पर शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान, एक्सपर्ट ने चेताया
AajTak
कोरोना की समस्या खत्म भी नहीं हुई है और अब कड़ाके की ठंड ने भी लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया है. हाल ही में एक क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट ने सारा दिन घर पर बिताने के चलते शरीर के हालातों को लेकर बात की है.
कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले साल लोगों को घर में रहने की काफी हिदायतें मिली हैं. यही वजह है कि ज्यादातर लोगों का साल 2020 घर में ही समय काटते हुए बीता है. कोरोना की समस्या खत्म भी नहीं हुई है और अब कड़ाके की ठंड ने भी लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया है. हाल ही में एक क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट ने पूरा दिन घर पर बिताने के चलते शरीर के हालातों को लेकर बात की है. डॉ जो डेनियल्स एक क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट हैं और कोरोना वायरस महामारी के दौरान वे कई ऐसे मरीजों के साथ डील कर चुकी हैं जिन्हें इस दौर में बैचेनी की परेशानी थी. स्टायलिस्ट मैगजीन के साथ बातचीत में डॉ डेनियल्स ने कहा- सबसे पहले तो मैं कहना चाहूंगी कि ये बेहद सामान्य है कि इस दौर में ज्यादा बाहर निकलने का मन ना करे. इस सीजन के दौरान ज्यादातर लोग सुस्ती में सर्दियां बिताना पसंद करते हैं. उन्होंने कहा कोरोना भी एक वजह है जिसके चलते लोग ज्यादा से ज्यादा अपने घरों के आरामदायक वातावरण में ही समय बिताना चाहते हैं. जाहिर है, आप इस दौरान चाहेंगे कि बाहर ना निकला जाए. लेकिन ये भी सच है कि इसके कुछ नुकसान भी हैं. अक्सर मानसिक तौर पर लोगों को समस्याएं आती हैं जब हमारी कुछ बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं हो पाती हैं. अगर हम काफी अधिक समय तक घर पर ही रहते हैं तो अपनी कुछ बुनियादी जरूरतों से महरूम हो सकते हैं और ये धीरे-धीरे परेशानी का सबब बनते हुए आपको तनाव दे सकती है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









