
Amazon ग्रेट रिपब्लिक डे सेल प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू, यहां देखें बेस्ट स्मार्टफोन डील्स
AajTak
Amazon की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल की शुरुआत आज से प्राइम मेंबर्स के लिए कर दी गई है. वहीं, सभी ग्राहकों के लिए सेल की शुरुआत 20 जनवरी से होगी. ये सेल 23 जनवरी तक जारी रहेगी. इस सेल में ढेरों प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट्स ग्राहकों को दिए जा रहे हैं.
Amazon की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल की शुरुआत आज से प्राइम मेंबर्स के लिए कर दी गई है. वहीं, सभी ग्राहकों के लिए सेल की शुरुआत 20 जनवरी से होगी. ये सेल 23 जनवरी तक जारी रहेगी. इस सेल में ढेरों प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट्स ग्राहकों को दिए जा रहे हैं. हालांकि, इन्हें अभी केवल प्राइम मेंबर्स ही एक्सेस कर सकते हैं. सेल में SBI क्रेडिट कार्ड्स और क्रेडिट EMI पर 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. साथ ही ग्राहक नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स का भी लाभ ले सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ बेस्ट स्मार्टफोन डील्स. डेडिकेटेड सेल पेज के मुताबिक, OnePlus 8T को 40,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है. साथ ही यहां नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी ग्राहकों को दिया जा रहा है. इसी तरह Galaxy M51 की बिक्री सेल में 20,999 रुपये में की जा रही है. ये फोन 7000mAh की बैटरी के साथ आता है. iPhone 12 Mini की बात करें प्राइम मेंबर्स फिलहाल सेल में इसे एक्सचेंज ऑफर और HDFC बैंक कार्ड ऑफर मिलाकर 48,900 रुपये की प्रभावी शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









