
Vastu Tips: घर के वास्तु का शादी कनेक्शन, करें ये उपाय जल्द मिलेगा लाइफ पार्टनर
AajTak
वास्तुशास्त्र के मुताबिक विवाह योग्य लड़के-लड़कियों को कभी भी दक्षिण या फिर दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं सोना चाहिए. ऐसा करने से विवाह के अच्छे रिश्ते नहीं आते हैं और कोई ना कोई रुकावट आती रहती है.
वास्तुशास्त्र (Vastu Shastra) हमारे जीवन को लगभग हर तरह से प्रभावित करता है. अगर किसी की शादी में विलम्ब हो रहा है तो मुमकिन है कि इसके लिए उसके घर का वास्तु जिम्मेदार हो. ऐसे में घर में दिशा और दशा से जुड़ी छोटी-छोटी चीजों में सुधार करके कोई भी व्यक्ति शादी की अड़चनों को दूर कर सकता है. आइए जानते हैं कि किन बातों का ध्यान रखने से शादी में आने वाली अड़चनें दूर हो जाएंगी और आपको बेहतर लाइफ पार्टनर मिल जाएगा. वास्तुशास्त्र के मुताबिक, विवाह योग्य लड़के-लड़कियों को कभी भी दक्षिण या फिर दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं सोना चाहिए. ऐसा करने से विवाह के अच्छे रिश्ते नहीं आते हैं और कोई ना कोई रुकावट आती रहती है. इसमें सुधार करने के लिए आप घर के उत्तर पूर्व में सोना शुरू करें. जब भी आप किसी से विवाह की बात करें तो अपना चेहरा पूर्व की तरफ रखें. इसके अलावा आप काले रंग के कपड़े ना पहनें. जितना हो सके पीला या लाल रंग पहनें. दरअसल, काला रंग शनि, राहु और केतु, तीनों को दर्शाता है. वास्तुशास्त्र के मुताबिक विवाह के लिए आने वाले लोगों के सामने काले रंग के कपड़े पहनने से रिश्तों में दिक्कत पैदा होती है. वहीं, वनस्पति पीला या हल्के गुलाबी रंग के कपड़े पहनने से विवाह जल्दी पक्का हो जाता है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









