
टाटा की नई Safari का फर्स्ट लुक आया सामने, जानें क्या हैं फीचर्स
AajTak
Tata Motors ने अपनी नई Safari फर्स्ट लुक जारी किया है. पहली नई सफारी को बृहस्पतिवार को कंपनी के पुणे के कारखाने से बाहर आयी. जानें क्या फीचर्स हैं इस नई सफारी के.
Tata Motors ने बृहस्पतिवार को अपनी नई Safari का पहला लुक जारी किया. कंपनी के पुणे स्थित कारखाने में आज फ्लैगऑफ सेरेमनी के बाद पहली नई Safari को शोरूम तक पहुंचाने के लिए निकाला गया. जनवरी के अंत तक कंपनी के शोरूम में नई Safari पहुंच जाएगी. कंपनी जल्द ही इसकी बुकिंग शुरू करेगी. नई Safari टाटा मोटर्स की अवार्ड विजेता Impact 2.0 डिजाइन लैंग्वेज और ओमेगा आर्किटेक्चर(ओमेगार्क) पर विकसित की गयी है. ओमेगार्क लैंड रोवर के डी8 प्लेटफॉर्म से निकला एक आर्किटेक्चर है जो नई Safari में ग्राहकों को 4x4 यानी ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प देता है. टाटा मोटर्स की नई Safari की इंटीरियर थीम Oyster White रंग की है. कंपनी इसके भीतर Ash Wood डैशबोर्ड दे रही है. इसी के साथ कंपनी ने इसके व्हील और फ्रंट पर क्रोम फिनिश लुक दिया है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









