
क्या आपके पास हैं भारत रसायन के शेयर? कंपनी कर रही buyback, जानें कितने का फायदा
AajTak
भारत रसायन के बोर्ड ने share buyback को मंजूरी दे दी है. कंपनी के शेयरधारकों को होगा इससे क्या फायदा जानें यहां
फार्मा, बल्क ड्रग और फ्रेगरेंस जैसे क्षेत्र में कारोबार करने वाली भारत रसायन लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कंपनी के share buyback के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है. इसके तहत कंपनी 10 रुपये अंकित मूल्य के 93,472 शेयरों की पुनर्खरीद करेगी. क्या होगी प्रति शेयर कीमत भारत रसायन के बोर्ड ने buyback में 10 रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर की कीमत 11,500 रुपये अदा करने की घोषणा की है. कंपनी कुल 93,472 शेयर खरीदेगी जो उसकी पेड-अप कैपिटल के 2.20 प्रतिशत के बराबर है. कंपनी इस पर कुल 107.49 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. देखें आजतक टीवी लाइव
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









