
Amazon पर इस डेट को होगी सैमसंग के नए Galaxy M02s की सेल, कीमत 8,999 रुपये से शुरू
AajTak
सैमसंग के बजट स्मार्टफोन Galaxy M02s को भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था. लेकिन कंपनी ने लॉन्च के वक्त सेल डेट की जानकारी नहीं दी थी. इस स्मार्टफोन की बिक्री ऐमेजॉन इंडिया से की जाएगी.
सैमसंग के बजट स्मार्टफोन Galaxy M02s को भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था. लेकिन कंपनी ने लॉन्च के वक्त सेल डेट की जानकारी नहीं दी थी. इस स्मार्टफोन की बिक्री ऐमेजॉन इंडिया से की जाएगी. अब इसकी सेल डेट की जानकारी मिल गई है. इस फोन को स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, 13MP प्राइमरी कैमरे और 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है. भारत में Samsung Galaxy M02s के 3GB + 32GB वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये और 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे ऐमेजॉन से 19 जनवरी से खरीद पाएंगे. इसे रेड, ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में उतारा गया है. ऐमेजॉन इंडिया के साथ ही सैमसंग के इस नए फोन की बिक्री सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स से भी की जाएगी.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









