
Chanakya Niti In Hindi: विनाशकारी हो सकती हैं ये 5 गलतियां, चाणक्य के मुताबिक जानें उपाय
AajTak
मनुष्य को जीवन में आने वाली कठिनाइयों से पार पाने के लिए विष्णुगुप्त और कौटिल्य के नाम से मशहूर आचार्य चाणक्य ने 'चाणक्य नीति' में कई प्रकार की नीतियों का वर्णन किया है. वो बताते हैं कि व्यक्ति अगर 5 गलतियां कर दे तो उसे बड़े नुकसान का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं इनके बारे में...
मनुष्य को जीवन में आने वाली कठिनाइयों से पार पाने के लिए विष्णुगुप्त और कौटिल्य के नाम से मशहूर आचार्य चाणक्य ने 'चाणक्य नीति' में कई प्रकार की नीतियों का वर्णन किया है. वो बताते हैं कि व्यक्ति अगर 5 गलतियां कर दे तो उसे बड़े नुकसान का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं इनके बारे में... धर्म धनं च धान्यं च गुरोर्वचनमौषधम्। सुगृहीतं च कत्र्तव्यमन्यथा तु न जीवति।। चाणक्य इस श्लोक में कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति धर्म से जुड़े कामों में गलती करता है और जानते हुए भी उसे ठीक नहीं करता तो उसे कई बार इसके बदले में बड़ा नुकसान झेलना पड़ता है. कई बार धार्मिक कामों की गलती व्यक्ति को बर्बाद कर देती है, उसे समाज के गुस्से का भी सामना करना पड़ सकता है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









