
Dhanteras 2020: धनतेरस पर क्यों नहीं खरीदने चाहिए लोहे-स्टील-कांच के बर्तन, ये है वजह
AajTak
धनतेरस (Dhanteras 2020) पर ज्यादातर लोग बर्तनों की खरीदारी करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इस त्योहार पर कुछ धातुओं को खरीदना बेहद अशुभ होता है.
धनतेरस (Dhanteras 2020) का त्योहार कार्तिक मास की त्रयोदशी को मनाया जाता है. हिंदू कैंलेंडर के मुताबिक, धनतेरस का त्योहार इस बार शुक्रवार, 13 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन खरीदारी को बहुत शुभ माना गया है. ज्यादातर लोग बर्तनों की खरीदारी करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इस त्योहार पर कुछ धातुओं को खरीदना बेहद अशुभ होता है. धनतेरस के दिन लोहे, स्टील या एल्यूमीनियम के बर्तन खरीदने से बचना चाहिए. दरअसल ये सभी चीजें धातु का अशुद्ध रूप होती हैं, इसलिए त्योहार के दिन इन्हें घर नहीं लाना चाहिए. इन चीजों का सामान या बर्तन आज बिल्कुल न खरीदें स्टील, लोहे और एल्यूमीनियम के अलावा कांच या सेरामिक (चीनी) मिट्टी से बना सामान या बर्तन भी ना खरीदें. घर में टूटी या चटकी हुई चीजें भी न लाएं. समृद्धि के प्रतीक के तौर पर आप सोना, चांदी या लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीद सकते हैं.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









