
WhatsApp, Signal, Telegram, FB Messenger: जानें किस ऐप के पास कितना यूजर डेटा?
AajTak
Apple के नए प्राइवेसी लेबल्स फीचर की वजह से अब ये जानना आसान हो गया है कि कौन-कौन से ऐप क्या-क्या यूजर डेटा कलेक्ट करते हैं. दरअसल, वॉट्सऐप ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट किया है, जिसे यूजर्स को 8 फरवरी तक एक्सेप्ट करना जरूरी है.
Apple के नए प्राइवेसी लेबल्स फीचर की वजह से अब ये जानना आसान हो गया है कि कौन-कौन से ऐप क्या-क्या यूजर डेटा कलेक्ट करते हैं. दरअसल, वॉट्सऐप ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट किया है, जिसे यूजर्स को 8 फरवरी तक एक्सेप्ट करना जरूरी है. जो यूजर्स इसे एक्सेप्ट नहीं करेंगे उन्हें सीधे अकाउंट डिलीट करना होगा. नई पॉलिसी के मुताबिक, वॉट्सऐप यूजर्स डेटा पर पहले से ज्यादा निगरानी रखेगा और फेसबुक की दूसरी सर्विसेज के साथ इसे शेयर भी किया जाएगा. ऐसे में हम यहां आपको WhatsApp, Facebook Messenger, iMessage, Signal और Telegram द्वारा कलेक्ट किए जाने वाले यूजर डेटा की लिस्ट बता रहे हैं. ताकि आपको ये जानकारी रहे कि किस मैसेजिंग ऐप के पास आपका कितना डेटा जा रहा है. साथ ही इससे आप ये भी समझ पाएंगे कि अगर आप वॉट्सऐप की नई पॉलिसी नहीं एग्री करना चाहते तो किन नए ऐप में शिफ्ट हो सकते हैं. WhatsApp
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









