
Realme: 64MP कैमरा, 65W फास्ट चार्जिंग और 90Hz AMOLED डिस्प्ले वाले फोन पर बड़ी छूट
AajTak
Realme ने अपनी वेबसाइट पर विंटर सेल का आयोजन किया है. ये सेल 5 जनवरी से शुरू हुई थी और आज यानी 9 जनवरी को इसका आखिरी दिन है. ग्राहकों को सेल के दौरान कंपनी के ढेरों प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं.
Realme ने अपनी वेबसाइट पर विंटर सेल का आयोजन किया है. ये सेल 5 जनवरी से शुरू हुई थी और आज यानी 9 जनवरी को इसका आखिरी दिन है. ग्राहकों को सेल के दौरान कंपनी के ढेरों प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं. ऐसा ही एक बेहद बड़ा डिस्काउंट कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन X50 Pro पर दिया जा रहा है. ये फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे हाई एंड स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है. रियलमी की विंटर सेल में Realme X50 Pro के 8GB+128GB और 12GB+256GB वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये की बड़ी छूट दी जा रही है. ऐसे में ग्राहक इन्हें क्रमश: 41,999 रुपये की जगह 31,999 रुपये में और 47,999 रुपये की जगह 37,999 रुपये में खरीद सकते हैं. ग्राहक इसे मॉस ग्रीन और रस्ट रेड वाले दो कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. Realme X50 Pro की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये हो जाने को अच्छी डील कह सकते हैं. क्योंकि ये स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 90Hz सुपर AMOLED स्क्रीन और 64MP क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ आता है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









