
₹1300 की कटर मशीन, 100 का हथौड़ा... 25 करोड़ की चोरी के लिए कहां से खरीदे 'औजार', लोकेश ने खोला राज
AajTak
दिल्ली के ज्वेलर्स के यहां 25 करोड़ की चोरी के आरोपी लोकेश को बिलासपुर कोर्ट ने तीन की रिमांड पर बिलासपुर पुलिस को सौंपा है. इस मामले में दिल्ली पुलिस की तरफ से बरामद जेवरात की कस्टडी और आरोपी की ट्रांजिट रिमांड के लिए भी एप्लिकेशन दी गई थी. फिलहाल आरोपी तीन दिन तक बिलासपुर पुलिस की कस्टडी में रहेगा.
दिल्ली के उमराव ज्वेलर्स के यहां 25 करोड़ की चोरी के आरोपी लोकेश को कोर्ट ने बिलासपुर पुलिस को तीन दिन की रिमांड पर सौंपा है. इस मामले में दिल्ली पुलिस की तरफ से बरामद जेवरात की कस्टडी और आरोपी की ट्रांजिट रिमांड के लिए भी एप्लिकेशन दी गई थी. फिलहाल आरोपी तीन दिन तक बिलासपुर पुलिस की कस्टडी में रहेगा. अभी तक की पुलिस की जांच और पूछताछ में कई हैरान कर देने वाले खुलासे हुए हैं.
ये बात सामने आई है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए फुलप्रूफ प्लान बनाय था. इसके लिए उसने दिल्ली की जीबी रोड से 1300 रुपये की कटर मशीन खरीदी थी. साथ ही चांदनी चौक से 100 रुपये का हथौड़ा खरीदा था और पेंचकस व प्लास अपने घर से लाया था. घर से पेंचकस-प्लास लाना और कटर मशीन खरीदना इस बात की तस्दीक करता है कि लोकेश ने वारदात को अंजाम देने से पहले चोरी करने का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार किया था.
कोर्ट ने बिलासपुर पुलिस को आरोपी की तीन की रिमांड दी
बताते चलें कि उमराव ज्वेलर्स में हुए चोरी में शामिल आरोपी लोकेश उर्फ लोकेश्वर श्रीवास कैलाश नगर थाना कवर्धा कबीरधाम का रहने वाला है. उस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 380, 457 और 413 के तहत कार्रवाई की है. आरोपी को शनिवार शाम को बिलासपुर कोर्ट में पेश किया गया. यहां दिल्ली पुलिस और बिलासपुर पुलिस की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने बिलासपुर पुलिस को आरोपी की तीन की रिमांड दी है.
'अपने साथी से कहा था, दिल्ली बड़ा काम करने जा रहे हैं'
अभी तक की पूछताछ में ये बात भी सामने आई है कि लोकेश हर बार चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए नए लोगों को शामिल करता था. चोरी से पहले दिल्ली के शोरूम में उसने 20 घंटे बिताए थे. इस वारदात को अंजाम देने से पहले उसने अपने साथी से कहा था कि 'दिल्ली बड़ा काम करने जा रहे हैं'

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










