
होली पर दिल्ली वालों ने जमकर छलकाए जाम, एक हफ्ते में सरकार को 310 करोड़ की आमदनी!
AajTak
होली के मौके पर दिल्ली में जमकर शराब की बिक्री हुई है. अकेले मार्च के पहले हफ्ते में 310 करोड़ रुपये की शराब बेची गई है. होली से एक दिन पहले तो तीन गुना तक शराब की बिक्री बढ़ी है. इससे पहले नए साल के मौके पर भी दिल्ली वालों ने इसी डिपार्टमेंट में रिकॉर्ड बनाया था.
होली के मौके पर दिल्ली में जबरदस्त माहौल देखने को मिला. कोरोना काल के बाद वाली इस होली में बाजार में अलग ही रौनक देखने को मिली. बाजार में भीड़ भी थी और जश्न का माहौल भी. इसी जश्न के माहौल में दिल्ली वालों ने खूब शराब पी है. आंकड़े बताते हैं कि मार्च के अकेले एक हफ्ते में सरकार को 310 करोड़ रुपये की आमदनी हो गई है. वहीं होली से 1 दिन पहले यानी 7 मार्च को करीब 37 लाख की शराब बिकी है.
दिल्ली में कितनी बिकी शराब?
आंकड़े बताते हैं कि होली से एक दिन पहले 7 मार्च को दिल्ली सरकार को करीब 83 करोड़ की आमदनी हुई है. इसी तरह 6 मार्च को शराब की 26 लाख बोतलें बिकी हैं, यानी कि 59 करोड़ की आमदनी की गई. बताया गया है कि होली से 1 दिन पहले कमाई में लगभग 3 गुना ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई. वैसे आमतौर पर दिल्ली में रोज 15 लाख शराब की बोतलों की बिक्री होती है. लेकिन होली पर क्योंकि जश्न का माहौल रहा, ऐसे में शराब भी खूब पी गई.
नए साल पर भी बनाया था रिकॉर्ड
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली ने तो नए साल के मौके पर भी अलग ही रिकॉर्ड बनाया था. तब भी शराब के डिपार्टमेंट में दिल्लीवाले काफी आगे रहे. पीटीआई की रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा गया था कि दिल्ली में 24 से 31 दिसंबर तक यानी क्रिसमस ईव से लेकर न्यू ईयर ईव तक 218 करोड़ रुपये की 1.10 करोड़ शराब की बोतलें खरीदी गईं. इस न्यू ईयर ईव पर दिल्ली में शराब खरीदारों ने ऐसा जोश दिखाया कि दिवाली 2022 पर बनाया गया अपना ही रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. दरअसल, आंकड़ों को देखें तो 31 दिसंबर को दिल्ली में 20.30 लाख शराब की बोतलें बिकीं, जो अब तक का सबसे बड़ा एक दिनी आंकड़ा है. इतनी बोतलों के लिए खरीदारों ने एक दिन में 45.28 करोड़ रुपये उड़ा दिए. इससे पहले दिवाली के मौके पर 19.42 लाख शराब की बोतलें डकारी गई थीं.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









