होली पर दिल्ली-नोएडा में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, 10 हजार से अधिक वाहन चालकों का कटा चालान
AajTak
होली पर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए 8,550 से अधिक चालान काटे हैं. वहीं नोएडा पुलिस ने भी 1100 वाहनों के चालान किए हैं.
होली और शब-ए-बारात के दौरान दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक पुलिस ने ताबड़तोड़ चालान काटे हैं. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए 8,550 से अधिक चालान काटे हैं. वहीं नोएडा पुलिस ने भी 1100 वाहनों के चालान किए हैं. चालान करने वालों में कई ऐसे लोग शामिल हैं, जो बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चला रहे थे और कुछ पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए जुर्माना भी लगाया गया है.
दरअसल, त्योहारों से पहले, दिल्ली पुलिस ने अपने अधिकारियों से शब-ए-बारात और होलिका दहन के दौरान स्टंट बाइकर्स पर कड़ा शिकंजा कसने को कहा था. आदेश में पिछली घटनाओं का हवाला दिया था, जब युवा पुरुषों ने इंडिया गेट, कनॉट प्लेस और नई दिल्ली जिले के अन्य क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों और यहां तक कि तिपहिया और चार पहिया वाहनों पर खतरनाक स्टंट करते पाए गए थे.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि गुरुवार को शराब पीकर गाड़ी चलाने, तेज गति से गाड़ी चलाने, लापरवाह ड्राइविंग और स्टंट बाइकिंग के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 759 ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों की विशेष टीमों को शहर भर में तैनात किया गया था. इस दौरान कुल 908 चालान काटे गए, जिसमें 70 चालान शराब पीकर गाड़ी चलाने के, 109 दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग के, 438 बिना हेलमेट के, 22 बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने के चालान काटे गए. सीट बेल्ट, टिंटेड ग्लास के लिए 42 और यातायात संबंधी अन्य उल्लंघनों के लिए 227 चालान किए गए.
पुलिस के मुताबिक होली पर 7,643 चालान काटे गए. उनमें नशे में ड्राइविंग के लिए 559, दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग के लिए 698, बिना हेलमेट के दोपहिया वाहनों की सवारी के लिए 3,410, सीट बेल्ट के बिना ड्राइविंग के लिए 312, टिंटेड ग्लास के लिए 215 और अन्य यातायात संबंधी उल्लंघनों के लिए 2,449 शामिल हैं. पुलिस ने यह भी कहा कि उनके द्वारा की गई कड़ी चौकसी के कारण इस साल होली पर सड़क दुर्घटनाएं कम हुईं.
नोएडा में भी ट्रैफिक पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में होली के मौके पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर कार और दोपहिया सहित 1,100 से अधिक वाहनों का चालान किया गया. पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने बताया कि लगभग 30 वाहनों को जब्त किया गया है और उनमें से कम से कम पांच के मालिकों ने "स्टंट" के लिए 17,000 रुपये से 33,000 रुपये के बीच की भारी राशि का जुर्माना लगाया है. इस दौरान निरीक्षकों, उप-निरीक्षकों और कांस्टेबलों सहित लगभग 475 ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़कों पर तैनात रहे.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









