
होली पर जयपुर आई विदेशी युवती संग रेप, भागने की फिराक में था आरोपी
ABP News
विदेशी महिला के साथ हुई इस घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिंधीकैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान लेकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है.
टूरिस्ट वीजा पर होली के मौके पर जयपुर घूमने आई विदेशी युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना शहर के सिंधीकैंप थाना इलाके की है, जहां आयुर्वेदिक मसाज करने वाले युवक ने मसाज के बहाने पीजी में नीदरलैंड से आई युवती संग वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता ने अपने साथ आए परिजनों और पीजी मालिक को घटना की जानकारी दी और थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया.
विदेशी महिला के साथ हुई इस घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिंधीकैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता का बयान लेकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. सिंधीकैंप थानाधिकारी गुंजन सोनी ने बताया कि पीड़िता नीदरलैंड्स निवासी है, जो होली के मौके पर अपने परिजनों के साथ जयपुर घूमने आई थी. इस दौरान वह सिंधीकैंप इलाके के एक पीजी में ठहरी हुई थी.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












