
होम टाउन की बोलकर कश्मीर की वादियों में पहुंच गए IAS अफसर, मुख्य सचिव ने लगा दी क्लास!
AajTak
कलेक्टर साहब ने जरूरी काम के लिए होम टाउन की छुट्टी ली थी, लेकिन वह सीधे जम्मू-कश्मीर पहुंच गए. जब इसकी भनक मुख्य सचिव सुधांशु पंत को लगी, तो उन्होंने कलेक्टर साहब को जमकर फटकार लगाई.
राजस्थान में जहां एक ओर गर्मी से आम जनता के पसीने छूट रहे हैं, वहीं बिजली और पानी के संकट ने उनका जीना मुश्किल कर रखा है. लेकिन इस बीच, करौली के जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना जम्मू-कश्मीर की ठंडी वादियों में मौज-मस्ती में मशगूल हैं.
दरअसल, कलेक्टर साहब ने जरूरी काम के लिए होम टाउन की छुट्टी ली थी, लेकिन वह सीधे जम्मू-कश्मीर पहुंच गए. जब इसकी भनक मुख्य सचिव (Chief Secretary) सुधांश पंत को लगी, तो उन्होंने कलेक्टर साहब को जमकर फटकार लगाई.
बात यह है कि राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने गर्मी के मौसम में बिजली और पानी की समस्याओं को देखते हुए करौली और सवाई माधोपुर के कलेक्टरों की ऑनलाइन बैठक बुलाई थी. इस दौरान कलेक्टर नीलाभ सक्सेना गर्मी में गर्म कपड़े पहने हुए थे और उनके हावभाव से कुछ असामान्य लग रहा था.
मुख्य सचिव ने उनकी लोकेशन पूछी, और जैसे ही सक्सेना ने जम्मू-कश्मीर का नाम लिया तो सुधांश पंत भड़क गए. उन्होंने बीच मीटिंग में ही कलेक्टर सक्सेना को लताड़ते हुए कहा, "आपने जरूरी काम के लिए होम टाउन जाने की छुट्टी ली थी. यदि आपने कश्मीर यात्रा की जानकारी पहले दी होती, तो आपकी छुट्टी रद्द की जा सकती थी."
मुख्य सचिव ने कलेक्टर सक्सेना के इस रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई और कहा, "जब करौली जिले के लोग गर्मी में बिजली और पानी की समस्याओं से जूझ रहे हैं, तब आप ठंडी वादियों में छुट्टियां मना रहे हैं. यह गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है, जो आपकी प्रशासनिक संवेदनशीलता पर सवाल खड़े करता है." मुख्य सचिव की इस फटकार के बाद कलेक्टर सक्सेना हक्के-बक्के रह गए और उनके पास कोई जवाब नहीं था. माना जा रहा है कि इस घटना के बाद कलेक्टर सक्सेना पर कार्रवाई हो सकती है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








