
होटल रूम में मिली IIT छात्रा की लाश, कॉलेज से दोस्तों के साथ न्यू ईयर मानने गई थी तेलंगाना, संस्थान ने दी ये सूचना
AajTak
आईआईटी गुवाहटी में बीटेक की छात्रा ऐश्वर्या पुल्लुरी 31 दिसंबर 2023 की शाम दोस्तों के साथ तेलंगाना पहुची थीं. रातभर पार्टी करने के बाद लड़की का शव सुबह होटल रूम के शौचालय में पाया गया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
IIT student found dead in Telangana: तेलंगाना से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी में बी.टेक चौथे वर्ष की छात्रा ऐश्वर्या पुल्लुरी तेलंगाना के होटल रूम में मृत्य पाई मिली. मृतक और उसकी तीन दोस्त 31 दिसंबर 2023 की शाम कॉलेज से 25 किलोमीटर दूर गुवाहाटी नए साल का जश्न का मनाने आई थी. पार्टी करने के बाद अगली सुबह लड़की की दोस्त और रूममेट ने होटल रूम के शौचालय में ऐश्वर्या को बेहोश हालत में देखा. जिसके बाद तुरंत उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक, ऐश्वर्या पुल्लुरी इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार विभाग में बी.टेक चौथे वर्ष की छात्रा थी. जांच में समाने आया है कि लड़कियों के अलावा दो पुरुषों छात्रों ने होटल में चेक-इन किया था.
IIT गुवहाटी ने दी ये जानकारी इस बीच, आईआईटी-गुवाहाटी ने एक बयान जारी कर छात्र के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. कॉलेज द्वारा कहा गया कि हमें बेहद अफसोस हो रहा है कि आईआईटी गुवाहाटी, 31 दिसंबर 2023 को परिसर के बाहर एक छात्र की मौत की दुर्भाग्यपूर्ण खबर साझा कर रहा है. पुलिस इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से जुड़ी परिस्थितियों की सक्रिय रूप से जांच कर रही है.
जांच में जुटी पुलिस पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि "उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से एक होटल में दो कमरे बुक किए थे. आधी रात के बाद, वे चेक-इन के लिए होटल पहुंचीं थीं. होटल के कर्मचारियों के अनुसार, लड़कियां नशे में थी''. पुलिसा का कहना है कि, हमने अपनी जांच शुरू कर दी है और उसके सभी दोस्तों से पूछताछ कर रहे हैं. अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









