
हॉस्टल के खाने में ब्लेड और कीड़े... हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी में छात्रों ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन
AajTak
हैदराबाद में उस्मानिया विश्वविद्यालय के गोदावरी छात्रावास के छात्रों ने कथित तौर पर अपने खाने में ब्लेड और कीड़े मिलने के बाद विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों को अपने खाने मेंं ब्लेड मिलने के बाद से बवाल मचा था.
हैदराबाद में उस्मानिया विश्वविद्यालय के गोदावरी छात्रावास के छात्रों ने कथित तौर पर अपने खाने में ब्लेड और कीड़े मिलने के बाद विरोध प्रदर्शन किया. यह घटना रात के खाने के दौरान हुई, जहां छात्रों को अपने खाने में ब्लेड मिला था.
छात्रों ने आरोप लगाया कि खाने की खराब क्वालिटी के बारे में अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है. उन्होंने दावा किया कि उनके भोजन में अक्सर कीड़े और ब्लेड पाए जाते हैं, लेकिन अधिकारियों ने उनकी शिकायतों पर आंखें मूंद ली हैं.
छात्रों ने फूड की क्वालिटी में सुधार के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है और अपनी मांगें पूरी होने तक अपना विरोध जारी रखने की धमकी दी.
बीते 25 फरवरी को मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (आईजीएनटीयू) के एक गर्ल्स हॉस्टल में खाना खाने के बाद 50 से अधिक छात्राएं फूड पॉइजनिंग से पीड़ित हो गईं. एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है.
कुछ छात्राओं के मुताबिक, हॉस्टल की मेस में खाना खाने के बाद उन्हें सिरदर्द, पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई. छात्राओं ने कहा कि उन्होंने रात के खाने में आलू और फूलगोभी की सब्जी, चावल, रोटी और दाल खाई थी. रात करीब 11 बजे उनमें से कई बीमार पड़ने लगे. कुछ छात्राओं ने दावा किया कि आलू की सब्जी उनकी खराब सेहत के लिए जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वविद्यालय की स्वास्थ्य सुविधा में भर्ती कराया गया था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










