
हॉलीडे ट्रिप बोलकर घर से निकली थी महिला वकील, न्यूड फोटोशूट कराते पकड़ी गई
AajTak
दुबई की एक बालकनी में तीन दर्जन से अधिक मॉडल्स न्यूड पोज देने के बाद विवादों में फंस गई हैं और उन पर जेल और जुर्माने का खतरा मंडरा रहा है. इन्हीं मॉडल्स में से एक का नाम याना ग्रेबोशचुक है. 27 साल की इस मॉडल के परिवार को जब इस न्यूड शूट के बारे में पता चला तो वे हैरान रह गए.
दुबई की एक बालकनी में तीन दर्जन से अधिक मॉडल्स न्यूड पोज देने के बाद विवादों में फंस गई हैं और उन पर जेल और जुर्माने का खतरा मंडरा रहा है. इन्हीं मॉडल्स में से एक का नाम याना ग्रेबोशचुक है. 27 साल की इस मॉडल के परिवार को जब इस न्यूड शूट के बारे में पता चला तो वे हैरान रह गए. याना यूक्रेन से ताल्लुक रखती हैं और इस फोटोशूट में मौजूद 11 मॉडल्स यूक्रेन से ही थीं. इन 11 मॉडल्स के अलावा एक रूस के फोटोग्राफर को भी दुबई पुलिस ने अरेस्ट किया है. याना के भाई तारस ने बताया कि उनके परिवार को कोई अंदाजा नहीं था कि वो दुबई जा रही हैं याना के भाई ने कहा कि वो और उसके घरवाले हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि याना ने दुबई में न्यूड फोटोशूट कराया है. तारस ने कहा कि हमें इतना पता था कि वो छुट्टियां मनाने के लिए गई हुई है और फिर उसके बाद अचानक हमें याना के विवाद को लेकर खबर मिली और हमें कुछ समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










