
जारी रहेगा इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी का दौर! जानिए FAME 3 को लेकर क्या है रिपोर्ट
AajTak
FAME 3 Scheme: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रोत्साहन के लिए शुरू की गई फेम स्कीम के तीसरे चरण की चर्चा जोरों पर है. माना जा रहा है कि, फेम के तीसरे चरण में सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 10,000 करोड़ रुपये का आउटले जारी कर सकती है. लेकिन इसमें इलेक्ट्रिक कारों को लेकर संशय है. जानिए क्या कहती है रिपोर्ट-
इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रोत्साहन के लिए सरकार ने देश में फॉस्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (FAME) स्कीम को लॉन्च किया था. इसके बाद FAME-2 को लॉन्च किया गया जिसकी समय सीमा बीते 31 मार्च को समाप्त हो गई. इस दौरान देश की सरकार चुनाव में जाने वाली थी तो एक अस्थाई स्कीम के तौर पर 4 महीनों के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशनल स्कीम (EMPS) को लॉन्च किया गया, जिसकी मियाद जुलाई में समाप्त होने वाली है. अब ऐसे में फेम स्कीम के तीसरे चरण 'FAME-3' के लॉन्च होने की चर्चाएं शुरू हो चुकी है. क्या है FAME स्कीम:
नेशनल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन प्लान (NEMMP) हिस्से के रूप में, डिपार्टमेंट ऑफ हैवी इंडस्ट्री ने इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों की टेक्नोलॉजी और निर्माण को बढ़ावा देने के लिए साल 2015 में फेम इंडिया नाम से एक योजना लॉन्च किया था. इसे 1 अप्रैल 2015 से लागू किया गया और इसे ही FAME Scheme के नाम से जाना जाता है. इसके तहत इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं को सब्सिडी मिलती है, जिसका सीधा लाभ आम ग्राहकों को वाहन खरीदारी के दौरान मिलता है.
क्या कहती है रिपोर्ट:
ET की एक रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि, संभव है कि नई सरकार के कार्यभार संभालने के शुरुआती 100 दिनों के भीतर FAME-3 स्कीम को रोल-आउट किया जाए. FAME के इस तीसरे चरण में 10,000 करोड़ रुपये का ऑउटले दिया जा सकता है. जो कि देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहनों के साथ-साथ सरकारी बसों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगा. हालांकि, अभी इस योजना में इलेक्ट्रिक कारों को शामिल नहीं किया गया है.
FAME 3 से क्या हैं उम्मीदें:
अधिकारी के हवाले से इस रिपोर्ट में बताया गया है कि, जून में नई सरकार के कार्यभार संभालने के तुरंत बाद FAME-3 योजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. चूकिं FAME-3 बिल्कुल नई स्कीम होगी तो इसके लिए वाहन निर्माता कंपनियों को फिर से अप्लाई करना होगा. इसके अलावा ये स्कीम 2 साल की अवधि के लिए लॉन्च की जा सकती है. गौरतलब हो कि, FAME-2 स्कीम 5 साल तक चला था.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










