
हैदराबाद: कुत्ते के काटने से 4 साल के बच्चे की हो गई थी मौत, 6 लाख का मुआवजा देने का हुआ ऐलान
AajTak
हैदराबाद में आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में मारे गए 4 साल के मासूम के परिवार को जीएचएमसी 6 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान करेगा. मंगलवार को इसकी घोषणा की गई. जीएचएमसी की महापौर गडवाल विजयलक्ष्मी ने यहां वरिष्ठ अधिकारियों, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के तीन पार्षदों के साथ बैठक की.
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) 19 फरवरी को शहर में आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में मारे गए 4 साल के मासूम के परिवार को 6 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान करेगा. मंगलवार को इसकी घोषणा की गई. जीएचएमसी की महापौर गडवाल विजयलक्ष्मी ने यहां वरिष्ठ अधिकारियों, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के तीन पार्षदों के साथ बैठक की. उन्होंने यह भी घोषणा की कि वह लड़के के परिवार को अपने एक महीने के मानदेय के साथ दो लाख रुपये देंगी. कहा गया है कि उप महापौर ने तीन नगरसेवकों (जिन्होंने बैठक में भाग लिया) के साथ उनका एक महीने का मानदेय देने का भी संकल्प लिया है. मेयर ने आगे कहा कि मृतक लड़के के परिवार के लिए सहायता देने के लिए राज्य सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी जाएगी. महापौर ने कहा कि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए एक सर्वदलीय समिति का गठन किया जाएगा. यहां आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए सुझाव मांगे गए. कुत्ता पकड़ने के लिए मौजूदा 30 वाहनों में और 20 वाहन तैनात किए जाएंगे. विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रति दिन नसबंदी (कुत्तों की) की संख्या मौजूदा 150 से बढ़ाकर 400-450 की जाएगी.
लड़का खाने के सामान से भरा एक पैकेट ले जा रहा था, तभी कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और उसे मार डाला. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसकी फुटेज 21 फरवरी को वायरल हो गई, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया. वीडियो क्लिप में कुत्तों ने लड़के का पीछा करते हुए उस पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह नीचे गिर गया. वह अकेला चल रहा था. आवारा कुत्तों का निर्दयी झुंड उसे तब भी नोचता रहा जब कोई भी ऐसा नजर नहीं आया जो उसे बचा सके. बच्चे के रोने की आवाज सुनकर बच्चे के पिता दौड़कर पहुंचे और उसे कुत्तों से छुड़ाया. इसके बाद वे बच्चे को जख्मी हालत में अस्पताल ले गए. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. बच्चे की मौत हो गई.
सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि कुत्तों के हमले के बाद बच्चा जमीन पर गिर जाता है. इसके बाद कुत्ते उसे नोचना और घसीटना शुरू कर देते हैं. बच्चा खून से लथपथ हो जाता है. बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पिता गंगाधर दौड़कर उसके पास पहुंचते हैं. इसके बाद वे बच्चे को अस्पताल ले गए. लेकिन इलाज से पहले ही बच्चे की मौत हो गई. स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








