
हैदराबाद: आवारों कुत्तों को बचाने वाली महिला पर भीड़ ने किया हमला, शिकायत करने पर पुलिस का अजीब रवैया
AajTak
हैदराबाद में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वाली एक महिला और उसके दोस्त पर भीड़ ने हमला कर दिया. इस हमले में वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. आरोप है कि पुलिस और स्थानीय पार्षद ने उनकी कोई मदद नहीं की.
5 अगस्त को हैदराबाद के अमीनपुर में एक महिला और उसके दोस्त पर भीड़ ने हमला कर दिया. यह घटना सुबह 9 बजे हुई, जब एक निजी एजेंसी के डॉग कैचर्स कुत्तों को पकड़ने आए थे. महिला पंचमी भट्टाचार्य और उनके दोस्त करण सुरैल ने अधिकारियों से उनके आदेश के बारे में पूछा, जिसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने उन्हें धमकाना और मारना शुरू कर दिया. इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.
पंजमी भट्टाचार्य पिछले तीन साल से पीजेआर एनक्लेव, मियापुर में आवारा कुत्तों की देखभाल कर रही हैं. 5 अगस्त को जब कुत्तों को पकड़ने के लिए एक टीम वहां पहुंची तो पंचमी और उनके दोस्त करण सुरैल ने अधिकारियों से उनके आदेश के बारे में पूछा.
वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन पर कुत्तों को बीमारी फैलाने और हिंसक होने का आरोप लगाया. कुछ ही देर में 25-30 लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया.
'हम देख लेंगे...'
पंचमी ने बताया कि जब वे अधिकारियों से बात कर रही थीं, तभी एक शख्स ने पीछे से उनके बाल खींचा और उन्हें जमीन पर गिरा दिया. उनके दोस्त करण जब उन्हें बचाने आए तो उन पर भी हमला किया गया और लात-घूसों से मारा गया. करण का चेहरा खून से लथपथ हो गया था. इसके बाद एक शख्स जो खुद को पार्षद बता रहा था, वहां आया और उसने धमकी देते हुए कहा, "तुम्हें जो भी लीगल एक्शन लेना है ले लो. हम देख लेंगे."
यह भी पढ़ें: SIR की प्रक्रिया, आवारा कुत्तों का मामला... सुप्रीम कोर्ट में कल इन 4 बड़े मामलों पर सुनवाई

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









