
हैदराबादः राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दस्तावेज की फोटो ले रहा था इंस्पेक्टर, भाजपा नेताओं ने पकड़ा
AajTak
जिस समय यह घटना हुई, उस समय मीटिंग नहीं चल रही थी. कोई भी नेता वहां मौजूद नहीं था. टेबल पर पहले की मीटिंग और आगामी मीटिंग्स से सम्बंधित पेर रखे हुए थे. इन्हीं दस्तावेजों की फोटो क्लिक कर पुलिसकर्मी किसी को भेज रहा था.
हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है. आज (3 जुलाई) को बैठक का दूसरा दिन है. यहां देशभर से बीजेपी के कई दिग्गज नेता पहुंचे हैं. इस दौरान भाजपा नेताओं ने तेलंगाना स्टेट इंटेलिजेंस स्पेशल ब्रांच के एक के एक पुलिसकर्मी को पकड़ा है. इन्स्पेक्टर रैंक का यह अधिकारी मीटिंग हॉल में टेबल पर रखे दस्तावेज की फोटो क्लिक कर किसी को भेज रहा था. नेताओं ने उसे पकड़कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक जिस समय यह घटना हुई, उस समय मीटिंग नहीं चल रही थी. कोई भी नेता वहां मौजूद नहीं था. टेबल पर पहले की मीटिंग और आगामी मीटिंग्स से सम्बंधित पेर रखे हुए थे. इन्हीं दस्तावेजों की फोटो क्लिक कर पुलिसकर्मी किसी को भेज रहा था.
बता दें कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक को संबोधित करेंगे. लिहाजा सभी की निगाहें पीएम के संबोधन और पार्टी के राजनीतिक प्रस्ताव पर होंगी.एजेंसी के मुताबिक बीजेपी के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी के लिए राजनीतिक प्रस्ताव पेश करेंगे. इस प्रस्ताव का समर्थन भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा समर्थन किया जाएगा.
सूत्रों के मुताबिक असम के मुख्यमंत्री और नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (NEDA) हिमंत बिस्वा सरमा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई राजनीतिक प्रस्ताव पर बोलेंगे. जानकारी के मुताबिक राजनीतिक प्रस्ताव एक विजन डॉक्यूमेंट है, जिसे आज पारित किया जाएगा. साथ ही कई राज्यों में राजनीतिक हिंसा और सरकार की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयासों में विपक्षी दलों के बड़े एजेंडे और इसे कैसे दूर किया जाए, इस पर भी चर्चा होने की उम्मीद है.
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का केंद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने पार्टी कैडर के लिए दिया जाने वाला भाषण होगा. अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करने के साथ-साथ जमीनी स्तर से जुड़े रहने के बारे में सुझाव दे सकते हैं.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









