
'हे प्रभु, अभी कुछ बताने लायक नहीं है...' सीट शेयरिंग को लेकर चिराग पासवान के चेहरे पर दिखा तनाव
AajTak
चिराग पासवान अक्सर मीडिया से बात करते रहे हैं, लेकिन इस बार वह परेशान नजर आ रहे थे. सीट शेयरिंग पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने सिर्फ यही कहा कि हे प्रभु, अभी कुछ बताने लायक नहीं है.
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पटना पहुंचे. उन्होंने मीडियाकर्मियों द्वारा किए गए सीट शेयरिंग के सवाल पर कोई टिप्पणी नहीं की. उन्होंने कहा कि बातचीत अभी शुरुआती दौर में है. उनका कहना है कि जब तक सारी चीज़ें फाइनल नहीं हो जातीं, तब तक कुछ भी कहना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि सही समय आने पर जानकारी दी जाएगी.
सीट शेयरिंग को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि बातचीत अभी शुरुआती दौर में है. उन्होंने कहा कि बातचीत को पूरा होने दीजिए. समय आने पर ही कुछ कहा जा सकता है.
चिराग ने दोहराया कि जब तक सारी चीज़ें क्लियर नहीं हो जातीं, तब तक कुछ भी बताने का कोई उद्देश्य नहीं है. उन्होंने बार-बार कहा कि वह कुछ नहीं कर सकते हैं.
चेहरे पर दिखी नाराज़गी और बेचैनी...
हमेशा मीडिया से बात करने वाले चिराग पासवान इस बार अपने चेहरे से काफी परेशान नजर आ रहे थे. पत्रकारों ने उनसे लगातार सवाल पूछे. हालांकि, उन्होंने सिर्फ यही कहा कि अभी कुछ बताने लायक नहीं है. उनके चेहरे से साफ लग रहा था कि चिराग पासवान काफी नाराज दिख रहे थे.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










