
हेलमेट खुलते ही बदला सीन, इस वजह से वायरल हुआ ट्रैफिक चेक का ये वीडियो
AajTak
ऋतु चतुर्वेदी ने पोस्ट किए गए इस वीडियो में वह बेंगलुरु की धीमी रफ्तार ट्रैफिक के बीच बाइक चलाती नजर आती हैं, तभी एक पुलिस अधिकारी उन्हें किनारे रुकने का इशारा करता है.
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है. इस बार बेंगलुरु से सामने आया एक साधारण-सा ट्रैफिक स्टॉप इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया. इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो 1.7 मिलियन से ज्यादा व्यू बटोर चुका है. आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
बेंगलुरु शहर में रहने वाली ऋतु चतुर्वेदी के साथ यह घटना हुई. वीडियो में वह धीमी रफ्तार से चल रही ट्रैफिक के बीच बाइक चलाती नजर आती हैं. तभी एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी उन्हें रुकने का इशारा करता है. ऋतु बिना किसी बहस के सड़क किनारे अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर देती हैं.
वीडियो के मुताबिक, अधिकारी उनसे हेलमेट का वाइज़र उठाने के लिए कहते हैं. जैसे ही वह वाइज़र ऊपर करती हैं, अधिकारी कहते हैं, 'लेडीज है,' और बिना किसी अतिरिक्त पूछताछ के उन्हें जाने देते हैं. बस यही छोटा-सा मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
देखें वायरल वीडियो
वीडियो के अंत में ऋतु कहती हैं कि एक महिला राइडर के तौर पर ऐसा सम्मानजनक व्यवहार उन्हें खुशी देता है. उन्होंने यह भी बताया कि भारत में पुरुष ट्रैफिक अधिकारी महिला राइडर्स को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन या रूटीन चेक के लिए रोक सकते हैं, जिसमें ब्रेथ एनालाइज़र टेस्ट भी शामिल है. हालांकि, कुछ प्रक्रियाओं का पालन जरूरी होता है और शारीरिक जांच या विस्तृत तलाशी जैसी स्थितियों में महिला अधिकारी की मौजूदगी आवश्यक मानी जाती है.
यह क्लिप अब तक 17 लाख से अधिक बार देखी जा चुकी है. वायरल होने की वजह ये है कि जैसे ही महिला बाइकर ने हेलमेट का वाइजर उठाया, पुलिसकर्मी ने कहा, 'लेडीज है,' और बिना ज्यादा पूछताछ के जाने दिया. यही छोटा-सा मोमेंट लोगों का ध्यान खींच गया.अक्सर ट्रैफिक चेक के वीडियो बहस या विवाद के कारण वायरल होते हैं. लेकिन यहां शांत और सम्मानजनक बातचीत दिखी, जो लोगों को अलग लगी

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









