
हेमंत सोरेन की भाभी ने खोला अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा, गृह मंत्रालय से की जांच की मांग
AajTak
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और विधायक सीता सोरेन ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने कोयला के अवैध कारोबार को लेकर धनबाद के एसएसपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं और गृह मंत्रालय से जांच की मांग की है.
झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और जेएमएम विधायक सीता सोरेन ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
सीता सोरेन ने धनबाद एसएसपी पर कोयला के अवैध कारोबार को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय, सीआईएसएफ और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से कार्रवाई की मांग की है.
सीता सोरेन का आरोप है कि धनबाद एसएसपी की मौन सहमति से कोयले का अवैध खनन-परिवहन धड़ल्ले से जारी है. जेएमएम विधायक ने कहा-प्रतिदिन करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है.
जेएमएम विधायक सीता सोरेन ने ट्वीट कर कहा, 'धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) की मौन सहमति और अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन के कारण जिले में कोयले का अवैध खनन और परिवहन हो रहा है.'
उन्होंने कहा कि धनबाद में कोयले का अवैध खनन और परिवहन से राज्य सरकार को प्रतिदिन करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है.
सीता सोरेन ने इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन , ईडी और सीआईएसएफ मुख्यालय से कार्रवाई की मांग की है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









