
हेडली के बचपन का दोस्त, PAK सेना में रहा डॉक्टर... जानें- 26/11 मुंबई अटैक में तहव्वुर राणा की क्या थी भूमिका
AajTak
भारतीय जांच एजेंसियों को 26/11 मुंबई हमले में बड़ी कामयाबी मिली है. इस हमले के आरोपियों में शामिल तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है. अमेरिकी कोर्ट ने राणा के भारत प्रत्यर्पण को हरी झंडी दे दी है.
मुंबई में साल 2008 में 26 नवंबर को हुए सिलसिलेवार आतंकी हमलों में शामिल पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा को जल्द ही भारत लाए जाने की संभावना है. राणा को राजनयिक माध्यमों से भारत लाने की प्रक्रिया चल रही है. अगस्त 2024 में, अमेरिका की अपीलीय अदालत ने फैसला सुनाया था कि दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि के तहत तहव्वुर राणा को भारत में प्रत्यर्पित किया जा सकता है.
अपीलीय अदालत ने राणा की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उसने मुंबई आतंकी हमलों में अपनी संलिप्तता के लिए खुद को भारत प्रत्यर्पित किए जाने के यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी. अमेरिका की अपीलीय अदालत ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए यह माना कि भारत ने तहव्वुर राणा के खिलाफ पर्याप्त प्रमाण प्रस्तुत किए हैं, जिससे यह साबित होता है कि प्रत्यर्पण आदेश सही था. आइए जानते हैं तहव्वुर राणा की 26/11 मुंबई आतंकी हमले में क्या भूमिका थी...
मुंबई पुलिस ने 26/11 आतंकी हमले के संबंध में अपनी चार्जशीट में तहव्वुर राणा का नाम शामिल किया था. उस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक सक्रिय सदस्य के रूप में काम करने के आरोप हैं. चार्जशीट में राणा पर आरोप लगाया गया कि उसने 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड डेविड कोलमैन हेडली की मदद की थी. मुंबई में कहां कहां हमले करने हैं, उन जगहों की रेकी तहव्वुर राणा ने ही की थी और एक खाका तैयार करके पाकिस्तानी आतंकवादियों को सौंपा था.
यह भी पढ़ें: 26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा की भारत वापसी तय, अमेरिकी अदालत ने दी हरी झंडी
डेविड हेडली के बचपन का दोस्त था तहव्वुर राणा
तहव्वुर राणा, डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाउद सईद गिलानी के बचपन का दोस्त है. हेडली, एक अमेरिकी नागरिक है. उसकी मां अमेरिकी और तिपा पाकिस्तानी थे. अमेरिकी अधिकारियों ने अक्टूबर 2009 में उसे शिकागो से गिरफ्तार किया था. हेडली को अमेरिकी कोर्ट ने 24 जनवरी, 2013 को मुंबई हमलों में शामिल होने का दोषी मानते हुए 35 साल जेल की सजा सुनाई थी. तहव्वुर राणा ने पाकिस्तान के हसन अब्दाल कैडेट स्कूल में पढ़ाई की, जहां हेडली भी अमेरिका शिफ्ट होने से पहले 5 साल तक पढ़ा था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









