हेट स्पीच के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 'सभी धर्मों का एक ही साझा दुश्मन'
AajTak
मुंबई में सकल हिंदू समाज द्वारा पांच फरवरी को एक रैली का आयोजन किया था. जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. हालांकि कोर्ट ने शर्तों के साथ रैली को अनुमति दे दी थी. 3 फरवरी को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को कहा था कि वो सुनिश्चित करे कि रैली में कोई हेट स्पीच ना दे. सुप्रीम कोर्ट ने रैली की वीडियो रिकॉर्डिंग के आदेश भी दिए थे.
मुंबई में पिछले दिनों हुई हिंदू जन आक्रोश रैली जैसा कार्यक्रम रोकने की मांग वाली याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान याचिकाकर्ता ने कोर्ट में बताया कि इसके बाद भी एक कार्यक्रम हुआ था. इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को वीडियो सौंपने का आदेश दिया है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि हमें यह भी तय करना होगा कि कौन से बयान या भाषण हेट स्पीच के दायरे में आते हैं.
कोर्ट ने मामले टिप्पणी की कि सभी धर्मों का एक ही साझा दुश्मन है- नफरत. इस नफरत को अपने मन से निकालिए, आपको फर्क दिखेगा. हमारी सभ्यता, हमारा ज्ञान सनातन है. हमें इसे कम नहीं आंकना चाहिए. मामले की अगली सुनवाई 21 मार्च को होगी.
बता दें कि मुंबई में सकल हिंदू समाज द्वारा पांच फरवरी को एक रैली का आयोजन किया था. जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. हालांकि कोर्ट ने शर्तों के साथ रैली को अनुमति दे दी थी. 3 फरवरी को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को कहा था कि वो सुनिश्चित करे कि रैली में कोई हेट स्पीच ना दे. सुप्रीम कोर्ट ने रैली की वीडियो रिकॉर्डिंग के आदेश भी दिए थे.
इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से 29 जनवरी को हुई हिंदू जन आक्रोश सभा की रैली पर भी रिपोर्ट मांगी थी. तब याचिकाकर्ता के वकील कपिल सिब्बल ने कहा था कि पिछले रविवार को भी सकल हिंदू समाज के कार्यक्रम में एक एमएलए ने ऐसे ही भाषण दिए थे. पुलिस के पास उसकी वीडीओ रिकॉर्डिंग भी है. जस्टिस जोसफ ने कहा था कि हम ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों. सरकार इस पर एक्शन लेती है तो ठीक है वरना हम तो संविधान की रक्षा के लिए बैठे ही हैं.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









