
हिसार में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और दो सालों को मारी गोली
AajTak
Hisar Triple Murder: हिसार में रविवार को ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई. एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो सालों को गोली मार दी. इसके बाद तीन बच्चों को लेकर घर से भाग गया. बताया जा रहा है कि उसने इस वारदात को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अंजाम दिया.
हरियाणा के हिसार में ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक शख्स ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी और दो सालों को गोली मार दी. इसके बाद अपने बच्चों को लेकर घर से भाग गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इस वारदात से इलाके में मातम का माहौल है.
दरअसल, हिसार के कृष्णा नगर में राकेश पंडित अपने परिवार के साथ रहता है. रविवार को घरेलू विवाद के चलते उसने पत्नी और दो सालों को गोली मार दी. इस ट्रिपल मर्डर को उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अंजाम दिया. मृतकों की पहचान गांव धनाना निवासी मनजीत सिंह, मुकेश कुमार और सुमन के रूप में हुई है.
घरेलू कलह में ये वारदात हुई- पुलिस अधीक्षक
सूचना मिलने पर हिसार से 9-11 थाने से अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फोर्स तैनात कर दी है. पुलिस अधीक्षक गंगा राम पूनिया ने बताया कि घरेलू कलह में ये वारदात हुई है. आरोपी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था.
दो लड़कों और लड़की को लेकर फरार हुआ आरोपी
यह भी बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आरोपी अपने दो लड़कों और एक लड़की को स्कूटी पर बैठाकर फरार हो गया. उधर, शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया है. वहीं, ये वारदात पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है. जिनकी डीवीआर लेकर जांच की जा रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










