
'हिम्मत है तो दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाकर दिखाएं...', विधानसभा में LG पर बरसे AAP विधायक
AajTak
सोमवार को दिल्ली विधानसभा में AAP के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने LG पर जमकर भड़ास निकाला. उन्होंने कहा कि वीके सक्सेना कह रहे हैं कि जेल से सरकार नहीं चलने देंगे. क्या किसी की बपौती है जो जेल से सरकार नहीं चलेगी.
सोमवार को दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाया गया. विधानसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने कहा कि जेल से सरकार चलाकर देश को नायाब मॉडल देंगे. हम झुकने वाले नहीं हैं. AAP विधायक ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर जमकर भड़ास निकाला. उन्होंने कहा, दिल्ली के उपराज्यपाल कह रहे हैं कि जेल से सरकार नहीं चलने देंगे. क्या किसी की बपौती है जो जेल से सरकार नहीं चलेगी. क्या दिल्ली के लोगों ने आपको सरकार चुना था. हिम्मत है तो दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगा कर दिखाएं.
PM बन सकते हैं केजरीवाल, इसलिए जेल के अंदर डाला दिल्ली विधानसभा में AAP के विधायक मोहिंदर गोयल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल देश के प्रधानमंत्री हो सकते हैं, इसलिए उन्हें जेल के अंदर किया गया. दिल्ली विधानसभा में सोमवार को दवाइयां की कमी के मुद्दे पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिंदर गोयल ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा. आम आदमी पार्टी के विधायक ने मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि केंद्र में बैठी सरकार आताताई बनी हुई है.
'LG ने सारी व्यवस्थाओं को तहस-नहस कर दिया है' मोहिंदर गोयल ने सदन में कहा कि अरविंद केजरीवाल जनता का पैसा जनता के हितों के लिए खर्च करते हैं. केंद्र सरकार ने LG को बिठाकर सारी व्यवस्थाओं को तहस-नहस कर दिया है. लेकिन भगवान की लाठी जब चलती है तो वह दिखती नहीं है, होश ठिकाने लगा देती है. इलेक्टोरल बॉन्ड पर दिल्ली विधानसभा रिट दाखिल करे और केस लड़े.
मनी ट्रेल से जुड़ा अब तक कुछ नहीं मिला AAP विधायक ने आगे कहा कि जिस शराब नीति के तहत अरविंद केजरीवाल को जेल की सलाखों के अंदर किया गया है. उनके ऊपर मनी ट्रेल का अब तक कुछ नहीं मिला है. संजय सिंह के खिलाफ मनी ट्रेल का अब तक कुछ नहीं मिला है. इसी प्रकार दिल्ली, पंजाब और देश के हितों के लिए अरविंद केजरीवाल काम कर रहे थे और जब इन लोगों को लगा कि अरविंद केजरीवाल देश का प्रधानमंत्री हो सकता है, तो इसी नाते उन्होंने अरविंद केजरीवाल को अंदर कर दिया.
AAP विधायक ने भारतीय जनता पार्टी की तुलना कौरवों से करते हुए कहा कि 'दिल्ली कभी इंद्रप्रस्थ हुआ करती थी. कौरव भी एक समय में इस प्रकार से हुआ करते थे, जिस तरह आज भारतीय जनता पार्टी है. लेकिन जिस तरह कौरव मिट गए, उस तरह भारतीय जनता पार्टी भी मिट जाएगी.'
महाभारत में चली कालचक्र ने ऐसी चाल, युद्ध भयंकर हुआ और कौरव हुए बेहाल. आज समर भूमि ने फिर वही दिन दोहराया है, मोदी तुम्हारे चरित्र में दुर्योधन नजर आया है...."

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






