
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी, 266 सड़कें बंद, करोड़ों का नुकसान
AajTak
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. मंडी, कुल्लू और शिमला सहित कई जिलों में सड़कें बंद हैं और करोड़ों की संपत्ति को नुकसान हुआ है. अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 106 लोगों की मौत हो चुकी है. मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई, जिसके चलते तीन जिलों ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में अगले 24 घंटों के भीतर कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है.
266 सड़कें बंद
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के मुताबिक, सोमवार को राज्य भर में 266 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहीं. इनमें से 155 सड़कें मंडी जिले में हैं, जो हाल ही में बादल फटने, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ था. कुल्लू जिले में 68 सड़कें अवरुद्ध हैं.
कहां कितनी हुई बारिश
राजधानी शिमला के पंथाघाटी क्षेत्र में रविवार रात एक भूस्खलन के कारण मेहली-शोगी बाइपास सड़क पर मलबा जमा हो गया और कुछ दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है. मौसम विभाग के अनुसार, रविवार शाम से अब तक कसौली में 82 मिमी, नैना देवी में 62.6 मिमी, जोगिंदरनगर में 60 मिमी, ब्रह्माणी में 49.2 मिमी, मनाली में 45.2 मिमी, शिमला में 36.8 मिमी, मंडी में 27.2 मिमी और सराहन में 25.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है.
अब तक 106 लोगों की मौत

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










