
हिमाचल पुलिस ने कांग्रेस के बागी नेता के पिता और निर्दलीय विधायक के खिलाफ दर्ज की FIR, ये है मामला
AajTak
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हाल के राज्यसभा चुनावों से संबंधित 'चुनावी अपराधों' के लिए एक निर्दलीय विधायक और कांग्रेस के बागी नेता के पिता और अन्य के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया. राज्यसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के छह विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था.
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हाल के राज्यसभा चुनावों से संबंधित 'चुनावी अपराधों' के लिए एक निर्दलीय विधायक और कांग्रेस के बागी नेता के पिता और अन्य के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, राज्यसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के छह विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था. हमीरपुर के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और गगरेट के अब अयोग्य करार दिए जा चुके विधायक चैतन्य शर्मा के पिता और अन्य के खिलाफ मामला कांग्रेस विधायकों संजय अवस्थी और भुवनेश्वर गौड़ की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी, पंजाब-हरियाणा में बारिश, जानें देश के मौसम का ताजा अपडेट
आशीष और चैतन्य उन नौ विधायकों में शामिल थे, जिन्होंने हाल में हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में मतदान किया था. इन विधायकों में कांग्रेस के छह बागी और तीन निर्दलीय शामिल थे. चैतन्य के पिता सेवानिवृत्त नौकरशाह की कथित भूमिका अभी तक ज्ञात नहीं है. ‘क्रॉस वोटिंग’ के बाद राज्य की कांग्रेस नीत सरकार पर संकट पैदा हो गया और ऐसा प्रतीत हुआ कि उसने विधानसभा में अपना बहुमत खो दिया है.
कांग्रेस के दो विधायकों की शिकायत पर मामला दर्ज पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि कांग्रेस के दो विधायकों की शिकायत पर आपराधिक साजिश, भ्रष्टाचार और चुनाव पर अनुचित प्रभाव डालने का मामला दर्ज किया गया है. हिमाचल प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस के दो विधायकों संजय अवस्थी और भुवनेश्वर गौड़ ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव के बाद से पूरे घटनाक्रम में चुनावी अपराधों, भ्रष्ट आचरण और आपराधिक साजिश की जांच की मांग की. इस घटनाक्रम पर विधायकों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है.
कांग्रेस के छह बागियों में से एक राजिंदर राणा ने कहा, 'इस रवैये के साथ, मुख्यमंत्री को भविष्य में परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए.' राणा ने रविवार को फोन पर कहा, 'अगर मुख्यमंत्री सोचते हैं कि वह झूठी शिकायतें दर्ज करके दिल जीत सकते हैं, तो वह गलत हैं. इस तरह की राजनीति ने विधायकों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए मजबूर किया.' उन्होंने आगाह किया कि दबाव की रणनीति से मदद नहीं मिलेगी.
इस बीच, कांग्रेस के दो विधायकों ने धन के लेन-देन, हेलीकॉप्टर और सुरक्षा बलों के दुरुपयोग और आपराधिक कदाचार के आरोपों की जांच की मांग की है. इन दोनों विधायकों ने कहा कि प्रत्यक्ष सबूत उपलब्ध है कि भाजपा हरियाणा और उत्तराखंड में पांच सितारा होटल में ठहरने और हेलीकॉप्टर के माध्यम से यात्रा के लिए भुगतान कर रही है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






