
'हिंसा भड़काना अपराध, संजय राउत पर तुरंत हो कार्रवाई', संजय निरुपम की डिमांड, दर्ज कराई शिकायत
AajTak
शिवसेना (शिंदे) के उपनेता और प्रवक्ता संजय निरुपम ने शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता संजय राउत के खिलाफ पुलिस कंप्लेन की है. संजय राउत के खिलाफ यह शिकायत उनके सोशल मीडिया पोस्ट और भारत से जोड़कर बयान के लिए की गई है.
शिवसेना (शिंदे) के उपनेता और प्रवक्ता संजय निरुपम ने शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत से नेपाल हिंसा से जोड़कर दिए बयान के लिए माफी मांगने की मांग की थी. उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर राउत ने 24 घंटे के भीतर अपना बयान वापस नहीं लिया और माफी नहीं मांगी, तो हम उनके खिलाफ पुलिस कंप्लेन करेंगे.
24 घंटे की अवधि बीतने के बाद संजय निरुपम ने अब मुंबई पुलिस को शिकायत देकर संजय राउत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने मुंबई पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि किसी भी देश में हिंसा भड़काना अपराध है. संजय निरुपम ने संजय राउत के बयान के लिए उनके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की है.
उन्होंने यह भी कहा है कि अगर एक्शन नहीं हुआ, तो हम साइबर सेल में भी शिकायत दर्ज कराएंगे. संजय निरुपम ने अपनी शिकायत में कहा है कि नेपाल में पिछले दिनों भड़की हिंसा के कारण वहां की राजनीति में भारी-उथल मच गई थी. संजय निरुपम ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है कि यह हिंसा जेन-ज़ी (GenZ) युवाओं द्वारा भड़काई गई, ऐसा कहा गया.
संजय निरुपम ने अपनी शिकायत में कहा है कि नेपाल में हालात इतने बिगड़ गए कि वहां के प्रधानमंत्री को भागना पड़ा और पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी तक को जला दिया गया. उन्होंने यह भी कहा है कि अब भारत में विपक्ष की ओर से यह बयान दिया जा रहा है कि ऐसी ही हिंसा भारत में भी भड़क सकती है.
शिवसेना (शिंदे) के प्रवक्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि नेपाल की हिंसा के वीडियो का इस्तेमाल करते हुए यह टिप्पणी की जा रही है कि ऐसी स्थिति किसी भी देश में पैदा हो सकती है. संजय निरुपम ने मंबई पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए इस पोस्ट में बीजेपी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को टैग किया गया है.
यह भी पढ़ें: 'देशद्रोह है पाकिस्तान से क्रिकेट खेलना...', संजय राउत ने एशिया कप मैच पर उठाए सवाल, बोले- ये तो निर्लज्जता

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










