
हिंसा की आग में जल रहे हरियाणा के मेवात की कहानी... क्यों सियासी लड़ाई का केंद्र बन जाता है ये इलाका?
AajTak
नूंह में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. दंगाइयों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. साइबर थाने को भी फूंक दिया है. नूंह के मेवात में ही ये हिंसा नहीं रुकी, बल्कि यहां से 40 किलोमीटर दूर सोहना में भी ऐसी ही हिंसा देखी गई. आसपास के कई इलाकों में भी तनाव दिख रहा है.
राजधानी दिल्ली से लगभग डेढ़ घंटे की दूरी पर स्थित मेवात सांप्रदायिक हिंसा में जल रहा है. सोमवार शाम को यहां दो समुदायों में टकराव हो गया. ये टकराव बाद में हिंसा में बदल गया. अब हालात ये हैं कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है.
बताया जा रहा है कि सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भगवा यात्रा निकाल रहे थे. इसी दौरान यात्रा पर पथराव शुरू हो गया. इसके बाद हिंदू पक्ष ने दूसरे समुदाय के लोगों पर भी पथराव कर दिया और हिंसा भड़क गई.
हालांकि, नूंह के मेवात में ही ये हिंसा नहीं रुकी, बल्कि यहां से 40 किलोमीटर दूर सोहना में भी ऐसी ही हिंसा देखी गई. आसपास के कई इलाकों में भी तनाव दिख रहा है.
जानकारी के मुताबिक, हालात काबू करने के लिए अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां तैनात की गईं हैं. छह और कंपनियां तैनात करने की तैयारी चल रही है.
बहरहाल, नूंह में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. दंगाइयों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है. साइबर थाने को भी फूंक दिया है. कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए 2 अगस्त तक इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है. साथ ही नूंह में धारा 144 भी लगा दी गई है.
80 फीसदी आबादी मुस्लिम

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










