
हिंदुओं पर हमले के बीच 9 दिसंबर को बांग्लादेश जाएंगे विदेश सचिव, क्या थमेगा अल्पसंख्यकों पर अत्याचार?
AajTak
बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर मंत्रालय ने कहा, 'हम इस मुद्दे पर पहले भी बात कर चुके हैं. हम अपनी अपेक्षा को दोहराना चाहते हैं कि बांग्लादेश में चल रही प्रासंगिक कानूनी प्रक्रियाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से क्रियान्वित किया जाए, जिससे संबंधित व्यक्तियों के कानूनी अधिकारों का पूरा सम्मान सुनिश्चित हो सके.'
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि विदेश सचिव 9 दिसंबर को एफओसी (फॉरेन ऑफिस कन्सलटेशन) के लिए बांग्लादेश जाने वाले हैं. मंत्रालय ने बताया कि यह बांग्लादेश पक्ष के साथ हमारी संरचित बातचीत का हिस्सा है. मंत्रालय ने कहा कि सीरिया में हमारा मिशन भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर उनके साथ संपर्क में है.
बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर मंत्रालय ने कहा, 'हम इस मुद्दे पर पहले भी बात कर चुके हैं. हम अपनी अपेक्षा को दोहराना चाहते हैं कि बांग्लादेश में चल रही प्रासंगिक कानूनी प्रक्रियाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से क्रियान्वित किया जाए, जिससे संबंधित व्यक्तियों के कानूनी अधिकारों का पूरा सम्मान सुनिश्चित हो सके.'
धार्मिक गुरुओं से मिले मोहम्मद यूनुस
बांग्लादेश में हिंदुओं पर जारी हमलों के बीच देश की अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस ने धार्मिक गुरुओं से मुलाकात की. उन्होंने धार्मिक गुरुओं से मुलाकात कर देश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों की सटीक जानकारी मांगी. मोहम्मद यूनुस ने धार्मिक गुरुओं से मुलाकात कर कहा कि अल्पसंख्यकों पर हमले का मामला फिर सामने आया है. लेकिन वास्तविकता और विदेशी मीडिया में छप रही खबरों में जमीन-आसमान का अंतर है.
'सीरिया पर हमारी करीबी नजर'
विदेश मंत्रालय ने सीरिया को लेकर कहा, 'हमने सीरिया के उत्तर में लड़ाई में हालिया वृद्धि को देखा है. हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं. सीरिया में लगभग 90 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें 14 संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न संगठनों में काम कर रहे हैं. हमारा मिशन हमारे नागरिकों की सुरक्षा के लिए उनके साथ निकट संपर्क में है.'

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










