
हिंडनबर्ग का ट्वीट, 'Another Big One'... अडानी ग्रुप के बाद एक और खुलासे की तैयारी!
AajTak
Hindenburg New Tweet: 23 मार्च को हिंडनबर्ग फर्म के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जो ट्वीट किया गया है उसमें लिखा है, 'एक नई और बड़ी रिपोर्ट जल्द....'. दुनिया में जारी बैंकिंग संकट के बीच शॉर्ट सेलर फर्म द्वारा किए गए इस ट्वीट ने चिंता बढ़ा दी है.
अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) का नाम साल 2023 की शुरुआत से ही सुर्खियों में है. बीते 24 जनवरी को अडानी ग्रुप को लेकर इस फर्म ने जो रिपोर्ट पब्लिश की, उसने गौतम अडानी (Gautam Adani) के साम्राज्य को हिलाकर रख दिया. इसका असर अभी भी देखा जा रहा है, इसकी वजह से दुनिया के टॉप-10 अमीरों में शामिल रहे अडानी की संपत्ति 60 फीसदी डूब गई. अब ये शॉर्ट सेलर फर्म एक और बड़ा खुलासा करने की तैयारी है. हिंडनबर्ग के ट्वीट में लिखा है, 'Another Big One...'.
हिंडनबर्ग के Tweet में क्या लिखा? Adani Gorup को धराशायी करने के बाद अब हिंडनबर्ग के निशाने पर कौन का बड़ा कॉरपोरेट ग्रुप है या फिर कौन सा अरबपति? इस बात का खुलासा नहीं किया गया है. 23 मार्च को Hindenburg फर्म के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जो ट्वीट किया गया है, उसमें लिखा है, 'एक नई और बड़ी रिपोर्ट जल्द....'. शॉर्ट सेलर फर्म के इस ट्वीट ने चिंता इसलिए भी बढ़ा दी है, क्योंकि ये ऐसे समय पर किया गया है जबकि दुनिया में बैंकिंग संकट गहराया हुआ है और एक के बाद एक बैंक डूबते जा रहे हैं.
New report soon—another big one.
दो बैंक डूबे, कई पर संकट बैंकिंग संकट (Banking Crisis) की बात करें तो एक ओर जहां अमेरिका में सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) ढह गया है, तो सिग्नेचर बैंक (Signature Bank) को भी बंद कर दिया गया है. इसके अलावा अमेरिका के आधा दर्जन से ज्यादा बैंक पर डूबने का खतरा मंडरा रहा है, जिन्हें वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूजीज ने अंडर रिव्यू कैटेगरी में डाला हुआ है. इनमें फर्स्ट रिपब्लिक बैंक समेत अन्य बड़े नाम शामिल हैं. वहीं दूसरी ओर अमेरिका से शुरू हुई बैंकिंग सुनामी ने यूरोप के सबसे बड़े बैंकों में से एक क्रेडिट सुईस (Credit Suisse) को भी अपनी जद में ले लिया है और उसका हाल भी बेहाल है.
अब तक 16 कंपनियों पर किए खुलासे नाथन एंडरसन के नेतृत्व वाली शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने साल 2017 के बाद से अब तक दुनिया की करीब 16 कंपनियों में कथित गड़बड़ी को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की हैं. Adani Group पर निशाना लगाने से पहले साल 2022 में इसने ट्विटर इंक (Twitter Inc) को लेकर भी एक रिपोर्ट जारी की थी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










