
हार्ट अटैक, बुखार और खांसी, क्यों बढ़ रही हैं अचानक इतनी बीमारियां! कहीं आप भी खतरे में तो नहीं
AajTak
आजकल युवाओं में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इसके पीछे बड़ी वजह गलत खानपान, जीवनशैली और तनाव है. इसके अलावा देश में कई फ्लू समेत कई बीमारियां भी बढ़ रही हैं. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर इन बीमारियों के अचानक इतनी तेजी से बढ़ने के पीछे की वजह क्या है और इनसे कैसे बचा जा सकता है.
पिछले कुछ समय में देश में हार्ट अटैक और कार्डिएक अरेस्ट के काफी ज्यादा मामले सामने आए हैं. इनमें कई मामलों में लोगों की हार्ट अटैक आने के चंद पलों के अंदर ही मौत हो गई. डराने वाली बात ये है कि हार्ट अटैक से अचानक जान गंवाने वाले लोगों में ज्यादातर युवा थे. किसी को चलते-फिरते, किसी को नाचते-नाचते और किसी को खेलते-खेलते दिल का दौरा पड़ रहा है.
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पिछले 10 दिन में हार्ट अटैक के पांच मामले सामने आए. वहां एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. छात्र बीटेक के फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था. इस घटना से ठीक पहले हैदराबाद के सिकंदराबाद में बैडमिंटन खेलते-खेलते एक शख्स की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई.
युवाओं के बीच बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले
तेलंगाना के नांदेड़ में डांस करते-करते एक युवक की अचानक मौत हो गई. लड़के की उम्र महज 19 साल थी. 22 फरवरी को हैदराबाद के एक जिम में वर्कआउट के दौरान एक पुलिस कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत हो गई. वहीं, इससे पहले गुजरात के अहमदाबाद में एक क्रिकेट मैच के दौरान GST कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई. बॉलिंग करते वक्त GST कर्मचारी की तबियत बिगड़ी और वो जमीन पर गिर गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात में एक महीने में सात लोगों की हार्ट अटैक से जान गई है.
इन सभी मामलों में हार्ट अटैक से जान गंवाने वाले लोग 40 साल से कम उम्र के थे. आखिर क्यों कम उम्र के लोगों के बीच हार्ट अटैक के केस बढ़ रहे हैं. कई लोग गलत खानपान, गलत लाइफस्टाइल, बीमारियां और कोरोनावायरस को इसके लिए जिम्मेदार बता रहे हैं तो कई लोग इसके पीछे मौसम में बदलाव को भी जिम्मेदार मानते हैं.
क्यों युवाओं को चपेट में ले रहीं दिल की बीमारियां

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






